Doctor Verified

इजरायल में तेजी से पैर पसार रहा है West Nile Virus, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय

इजरायल में वेस्ट नाइल वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के बाद दुनियाभर के लोग चिंतित हैं। वेस्ट नाइल वायरस क्या है और यह कैसे फैलता है इस विषय पर ज्यादा जानकारी दे रहे हैं डॉ. सुरिंदर कुमार।
  • SHARE
  • FOLLOW
इजरायल में तेजी से पैर पसार रहा है West Nile Virus, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय

कोरोना वायरस के बाद पूरी दुनिया संक्रमण के लिए खौफ में है। संक्रमण के खौफ के बीच इन दिनों इजराइल में वेस्ट नाइल वायरस का प्रकोप देखा जा रहा है। इजरायल में वेस्ट नाइल वायरस से अब तक 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में इस संक्रमण का खौफ और भी ज्यादा हो सकता है और इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। इजरायल में वेस्ट नाइल वायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के बाद दुनियाभर के लोग चिंतित हैं। वेस्ट नाइल वायरस क्या है और यह कैसे फैलता है इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए ओनलीमायहेल्थ की टीम ने दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहे है जनरल फिजिशियन डॉ. सुरिंदर कुमार से बात की।

वेस्ट नाइल वायरस क्या है?- What is West Nile Virus in Hindi

डॉ. सुरिंदर कुमार की मानें तो वेस्ट नाइल वायरस मुख्य रूप से मच्छरों के काटने से फैलता है। भारत में वेस्ट नाइल वायरस के ज्यादातर मामले बारिश या मानसून के समय देखें जाता हैं। वेस्ट नाइल वायरस से संक्रमित होने वाले ज्यादातर लोगों में लंबे समय तक इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं और यह समय के साथ खुद ब खुद ठीक हो जाता है। 

इसे भी पढ़ेंः ब्रेस्टफीड कराने के बाद होता है ब्रेस्ट में दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और राहत पाने के उपाय

वेस्ट नाइल वायरस के लक्षण क्या हैं?- What are the symptoms of West Nile Virus in hindi

सीडीसी के अनुसार, 10 में से 8 लोगों में वेस्ट नाइल वायरस के लक्षण नजर नहीं आते हैं। वेस्ट नाइल वायरस के सामान्य लक्षण नीचे बताए गए हैं।

  • बुखार
  • बुखार के साथ-साथ सिरदर्द
  • शरीर में दर्द
  • जोड़ों में दर्द
  • उल्टी
  • दस्त 
  • शरीर पर दाने

वेस्ट नाइल वायरस के कारण होने वाले बुखार संबंधी बीमारी से पीड़ित अधिकांश लोग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। हालांकि इससे संक्रमित व्यक्ति में थकान, कमजोरी संबंधित तमाम समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती है।

किन्हें वेस्ट नाइल वायरस का ज्यादा खतरा? - Who is at greater risk of West Nile virus

डॉ. सुरिंदर कुमार के अनुसार, वेस्ट नाइल वायरस किसी एक उम्र के ग्रुप के लोगों को प्रभाविक नहीं करता है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। हालांकि बच्चों और बुजुर्गों में वेस्ट नाइल वायरस का खतरा ज्यादा देखा जा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज, थायराइड और कैंसर जैसी बीमारियां हैं उन्हें इस संक्रमण से ज्यादा खतरा होता है।

इसे भी पढ़ेंः घर में नहीं भटकेगा एक भी मच्छर, आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

वेस्ट नाइल वायरस का पता कैसे चलता है? - How is West Nile virus detected in hindi

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, वेस्ट नाइल वायरस के लक्षण अगर किसी व्यक्ति में नजर आते हैं, तो उसे तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए। लक्षणों के आधार पर डॉक्टर संक्रमित व्यक्ति का ब्लड और यूरिन टेस्ट करवा सकते हैं। डॉक्टर रिपोर्ट के आधार पर ही आपको जानकारी दे सकते हैं कि आपको वेस्ट नाइल वायरस का संक्रमण है या नहीं।

fever-insss

वेस्ट नाइल वायरस से बचाव के तरीके- Prevention Tips from West Nile virus

- वेस्ट नाइल वायरस मुख्य तौर पर मच्छरों के काटने से फैलता है। इस बीमारी से बचाव के लिए अपने घर के आसपास के क्षेत्रों को साफ करके रखें। बरसात के पानी को किसी भी बर्तन में इकट्ठा न होने दें।

- अगर आपके घर के आसपास मच्छर हो गए हैं, तो मच्छर भगाने वाली दवा का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए क्यों जरूरी होता है जिंक? जानें इसके बेस्ट सोर्स

मच्छरों के काटने से बचने के लिए हमेशा फुल बाजू वाले कपड़े पहनने की कोशिश करें। सुबह और शाम के समय खुली जगहों पर जाने से बचें।

All Image Credit: Freepik.com


 

Read Next

पिट्यूरी डिसऑर्डर क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer