How To Deal With seasickness: अपने वीकेंड के लिए कई लोगों को समुद्री यात्रा पर जाना पसंद होता है। लेकिन कई लोगों को समुद्री यात्रा पर जाते ही उल्टी और चक्कर आने जैसा महसूस होने लगता है। दरअसल, पानी के बहाव के कारण कई बार बॉडी को बैलेंस होने में परेशानी होती है। इसकी वजह से लोगों को उल्टी और चक्कर आने लगते हैं। लेकिन अगर कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए, तो समुद्री यात्रा को सेफ बनाया जा सकता है। समुद्री यात्रा करते वक्त इस समस्या से कैसे डील करें? इस बारे मे जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन तरीकों के बारे में।
पहले जानें समुद्री यात्रा के दौरान उल्टी और माली क्यों होने लगती है- Why we Feel Nausea During Sea Journey
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे दिमाग को समतल जगह की आदत होती है। वहीं समुद्री यात्रा के दौरान लहरों के कारण उतार-चढ़ाव बहुत होते हैं, इसे सी-सिकनेस कहा जाता है। लेकिन कई लोगों को गाड़ी या किसी भी असमतल जगह जाने पर मलती और चक्कर आने लगते हैं जिसे मोशन सिकनेस कहा जाता है।
जानें सी-सिकनेस से कैसे डील करना है- How To Deal With Seasickness
अदरक का टुकड़ा मुंह में लें- Consume Ginger
अगर आपको सी-सिकनेस रहती है या आप पहली बार भी समुद्री यात्रा कर रहे हैं, तो अपने पास थोड़ा अदरक जरूर रखें। जब भी आपको उल्टी आने जैसा महसूस हो, तो अदरक चबा लें। अदरक में जिंजरोल नामक कॉम्पोनेंट पाया जाता है, जो खाना जल्दी पचाने में मदद करता है। इससे उल्टी और चक्कर की समस्या नहीं होती है।
थोड़ी-सा पुदीना चबाएं- Consume Peppermint
पुदीने में कूलिंग इफेक्ट होते हैं, जो उल्टी और मतली रोकने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियलएंटी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-वायरल गुण होते हैं। जो तुरंत रिलेक्स महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 6 अलग स्वाद के साथ तैयार होती है भारतीय भोजन वाली एक 'थाली', जानें थाली के पीछ सेहत की सबसे सरल थ्योरी
ठंडा पानी लें या बर्फ खाएं- Take Ice Or Chilled Water
अगर आपको चक्कर का मतली महसूस होती है, तो तुरंत थोड़ा बर्फ या ठंडे पानी का सेवन करें। इससे आपको तुरंत रिलेक्स महसूस होगा, साथ ही आपके उल्टी और मतली की समस्या भी नहीं होगी।
कॉफी और ऐल्कोहॉल न लें– Don't Drink Caffeine or Alcohol
समुद्री यात्रा पर कभी भी कॉफी और ऐल्कोहॉल का सेवन न करें। क्योंकि इन्हें पचने में समय लगता है। साथ ही अगर आप कुछ भी हैवी लिक्विड लेंगे, तो इससे आपको उल्टी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- World Tourism Day 2019: सिर्फ समझदार नहीं आपको सेहतमंद भी बनाता है घूमना, जानें ट्रैवेलिंग के 6 फायदे
भारी खाना खाकर यात्रा न करें- Don't Consume Heavy Food
भारी खाना खाकर कभी भी समुद्री यात्रा पर न जाएं। क्योंकि जब तक आपका खाना पचेगा नहीं, तब तक आपको परेशानी होती रहेगी। इसलिए हमेशा कुछ लाइट स्नैक्स खाकर ही ट्रेवलिंग करें।
इन टिप्स को फॉलो करने से आपके लिए समुद्री यात्रा करना आसान हो सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।