23 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।           
  • SHARE
  • FOLLOW
23 June 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आज के दिन व्यायाम और योग करने के साथ ही आपको संतुलित आहार खाना चाहिए। 

वृष 

इस राशि के लोगों को आज पुरानी बीमारियों में थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है। इसके लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर डाइट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है। आज आप पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसके लिए खानपान को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर को आराम दें।  

कर्क 

कर्क राशि के लोग आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। लेकिन अगर आप आप सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन और अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होते हैं तो इससे लाभ देखने को मिल सकता है। 

सिंह 

अगर आप गर्मी के मौसम में तला-भुना या फिर बाहर का ऑयली खाना खा रहे हैं तो ऐसे में पेट दर्द के साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या 

आज के दिन आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए। 

तुला 

तुला राशि के लोगों को आज के दिन फिटनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनानी चाहिए। आज के दिन जंक फूड खाने के बजाय कोशिश करें कि संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाना चाहिए। 

वृश्चिक 

अगर आप एक खराब और अनियमित जीवनशैली जीते हैं तो ऐसे में आपको तत्काल रूप से इसपर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको अपने लाइफस्टाइल पर काम करके उसे बदलना चाहिए। 

धनु 

आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए। कोशिश करे कि आज के दिन ज्यादा सोचने या फिर तनाव लेने से बचना चाहिए।  

मकर 

अगर आप शारीरिक गतिविधियों में बिलकुल भी शामिल नहीं होते हैं, तो ऐसे में अपने नियमों में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपने आहार और खान-पान में बदलाव करना चाहिए। 

कुंभ 

आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास पर काम करने की जरूरत है। अगर आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा लेते हैं तो आप स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से लड़ने में भी सक्षम हो पाएंगे। 

मीन 

आप लोगों को मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए। अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर भी काबु रखना चाहिए। इसके लिए आपको मेडिटेशन भी करना चाहिए। 

 

 

 

 

Read Next

क्या नींद की कमी ज्यादा भूख लगने का कारण बन सकती है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer