डायबिटीज के रोगी इन 3 तरीकों से खाएं जामुन, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Jamun For Diabetes Right Way To Add In Diet: जामुन के साथ उसकी गुठली के सेवन से भी डायबिटीज को कम किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के रोगी इन 3 तरीकों से खाएं जामुन, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Jamun For Diabetes Right Way To Add In Diet: डायबिटीज की समस्या आजकल काफी बढ़ गई है। ये आजकल बड़े बुजुर्गों के साथ कम उम्र के लोगों को भी हो जाती हैं। इसके होने के कारण परिवार में किसी को होने से, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, फिजिकल एक्टिविटी कम होना, खान-पान की ग़लत आदतें और हार्मोन्स का असंतुलन के कारण डायबिटीज की समस्या हो सकती हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करना चाहिए। गलत खानपान की आदतों से डायबिटीज तुरंत ही बढ़ जाती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के साथ सही तरह के फूड्स का सेवन करना भी जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में मार्केट में जामुन भरपूर मात्रा में मिलते हैं। डायबिटीज रोगी के लिए जामुन काफी हेल्दी होता हैं। जामुन डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र दुरुस्त रहने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है। अक्सर लोग डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए, तो जामुन खाते हैं। लेकिन गलत तरीके खाने की वजह से इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे डायबिटीज में जामुन कैसे खाएं।

जामुन के बीज का पाउडर

जामुन के साथ जामुन के बीज का पाउडर भी डायबिटीज के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका पाउडर बनाने के लिए जामुन खाने के बाद उनकी गुठलियों को फेंके नहीं बल्कि इन्हे धो कर साफ कपड़े से पोंछ लें। फिर इन्हें 3 से 4 दिन तक धूप में सुखा लें। उसके बाद इस पाउडर का चूर्ण बना लें। अब इसका सेवन करने के लिए सुबह खाली पेट एक चम्मच जामुन की गुठली के पाउडर को एक ग्लास पानी में मिल कर पी लें। ऐसा करने से ब्लड शुगर कम होगा।

jamun

जामुन की पत्तियां

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जामुन की पत्तियों का काढ़ा बनाकर या फिर इनको सुबह ऐसे ही चबाकर खाया जा सकता हैं। जामुन के साथ इसकी पत्तियों में भी  एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाने के लिए जामुन की पत्तियों को गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे गुनगुना होने पर छानकर पिएं। 

इसे भी पढ़ें- अचानक ब्लड शुगर लेवल गिरने पर क्या करें? डॉक्टर से जानें इसे बढ़ाने के टिप्स

जामुन

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जामुन के फल को डायरेक्ट भी खाया जा सकता है। इसको दिन के समय कभी भी खा सकते हैं। इसके सेवन से आंखें स्वस्थ रहने के साथ हार्ट संबंधी बीमारियां भी कम होती हैं। जामुन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को स्वस्थ भी रखता है।

जामुन खाने के फायदे

  • जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
  • जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता है।
  • जामुन एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते है।
  • जामुन खाने से पिंपल्स और झुर्रियों से भी बचाव होता है।
  • जामुन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट की समस्या को दूर करता है।

डायबिटीज के रोगी इन तरीकों से जामुन को खा सकते हैं। लेकिन सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

1 दिन में कितने कप ग्रीन टी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer