Expert

Gur Roti Benefits: सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद होती है गुड़ की रोटी, जानें कब और कैसे खाएं?

Jaggery Roti Benefits: गुड़ का तासीर गर्म होता है, जिस कारण इसकी रोटी खाने से सर्दी से भी बचाव किया जा सकता है। जानें गुड़ की रोटी खाने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
Gur Roti Benefits: सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद होती है गुड़ की रोटी, जानें कब और कैसे खाएं?


Jaggery Chapati Health Benefits: गुड़ हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम बढ़िया मात्रा में होता है। गुड़ को चीनी का अच्छा विकल्प माना जाता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है। सर्दियों में गुड़ की रोटी खाना भी काफी अच्छा माना जाता है। देश के कई राज्यों में लोग गुड़ की रोटी खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको गुड़ की रोटी के लाभ बताएंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि गुड़ की रोटी कब और कैसे खानी चाहिए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।  

gur ki roti benefits

गुड़ की रोटी के लाभ- Gur Chapati Health Benefits 

1. गुड़ की रोटी का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।  शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए गुड़ की रोटी का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।

2. जोड़ो का दर्द दूर करने के लिए गुड़ की रोटी खाना काफी लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें गुड़ की रोटी खानी चाहिए।

3. सर्दी जुकाम से बचने के लिए गुड़ की रोटी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, गुड़ का तासीर गर्म होता है। इसलिए सर्दी जुकाम में गुड़ की रोटी खाने से राहत मिलती है।

4. गुड़ की रोटी पेट के लिए लाभकारी मानी जाती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से निपटारे के लिए यह एक आसान उपाय है। गुड़ की रोटी खाने से पेट में गैस बनना और अपच की समस्या का समाधान हो सकता है।

5. गुड़ की रोटी में फाइबर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गुड़ की रोटी खाने से पाचन अच्छे से हो जाता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

6. सर्दी के मौसम में गुड़ की रोटी खाने से इम्युनिटी में वृद्धि होती है। 

इसे भी पढ़ें- गुड़ और रोटी साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, डायटीशियन जानें इनके बारे में

कब और कैसे खानी चाहिए गुड़ की रोटी?- How to Eat Gur Ki Roti

वैसे तो आप दिन में कभी भी गुड़ की रोटी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर इसे सुबह नाश्ते में खाई जाएं तो यह शरीर के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। नाश्ते में दूध के साथ गुड़ की रोटी का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक विभिन्न पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।

इस तरह बनाई जा सकती है गुड़ की रोटी- Gur Roti Recipe

गुड़ की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर धीमी आंच में तिल भूने। उसके बाद तिल को दरदरा पीस लें। फिर कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर बेसन भूनें। इसके बाद भूना बेसन, गेहूं का आटा, गुड़ और तिल को एक साथ मिक्स करें। फिर मिश्रण का आटा गूंथें और इसकी रोटी बनाएं। गुड़ की रोटी पर घी लगाकर खाने से इसका स्वाद दो गुना बढ़ जाता है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

Winter Diet Myths: क्या आप भी करते हैं खानपान से जुड़ी इन मिथकों पर भरोसा? जानें क्या है सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version