Is Watermelon Good for Kidney Patients: गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन खूब किया जाता है। पानी की पर्याप्त मात्रा वाले इस फल का सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं। तरबूज में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। शरीर को ठंडा रखने से लेकर पानी की कमी दूर करने तक तरबूज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन तरबूज सभी लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ लोगों को इसके सेवन से गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि तरबूज में क्रिएटिनिन की अधिक मात्रा होती है, कि किडनी के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या किडनी के मरीजों को तरबूज खाना चाहिए और इसे फायदे व नुकसान।
क्या किडनी के मरीज तरबूज खा सकते हैं?- Can Kidney Patients Eat Watermelon in Hindi
किडनी शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। खानपान और जीवनशैली में गड़बड़ी का सीधा असर किडनी पर पड़ता है। खराब खानपान के कारण किडनी की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। तरबूज का सेवन तो वैसे किसी भी समस्या में फायदेमंद माना जाता है, लेकिन बीमारी से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "कोई भी ऐसा सुपरफूड नहीं होता है, जो किडनी की समस्याओं को दूर कर सके। कुछ फूड्स का सेवन करने से किडनी को पोषक तत्व मिलते हैं, जो इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। किडनी के मरीजों के लिए तरबूज फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर किडनी की समस्याओं में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: क्या किडनी के मरीजों को कीवी खाना चाहिए? जानें डाइटिशियन से
तरबूज में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन के साथ पानी की अच्छी मात्रा होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से स्किन, पेट और पाचन तंत्र समेत कई समस्याओं में फायदा मिलता है। किडनी की बीमारी में तरबूज खाने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और शरीर में एसिड के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट और पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है।
क्या तरबूज खाने से क्रिएटिनिन बढ़ता है?- Is Watermelon High in Creatinine in Hindi
कुछ लोग कहते हैं, तरबूज खाने से क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। तरबूज में मौजूद तत्व क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। क्रिएटिनिन किडनी के कामकाज के लिए जरूरी होता है, लेकिन इसकी मात्रा बढ़ने पर किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। तरबूज में लाइसोपीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने में मदद करता है।
क्या किडनी की पथरी में तरबूज खा सकते हैं?- Is Watermelon Good For Kidney Stones in Hindi
किडनी की पथरी आज के समय की बड़ी समस्या है। खानपान में गड़बड़ी और असंतुलित जीवनशैली के कारण किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। किडनी की पथरी होने पर तरबूज खाने से फायदा मिलता है। तरबूज में मौजूद पानी और पोटैशियम की अच्छी मात्रा कैल्शियम को कम करती है। इससे किडनी की पथरी के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा तरबूज में पानी और एल्क्ट्रोलाइट होते हैं, जो किडनी स्टोन को बनने से रोकने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: किडनी की बीमारियों का खतरा किन लोगों में ज्यादा रहता है? जानें डॉक्टर से
संतुलित मात्रा में तरबूज खाने से कई गंभीर समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से किडनी समेत शरीर के कई अंगों को फायदा मिलता है। लेकिन किसी भी समस्या या बीमारी में तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)
References
1. B. Panesar et al., "Impact of watermelon on the gut microbiota of subjects with chronic kidney disease: A pilot study," BMC Nephrology, 2017. [स्रोत](https://bmcnephrol.biomedcentral.com/articles/10.1186/s12882-017-0727-0)
2. Heba M. Saad et al., "Antioxidant and renoprotective effects of watermelon (Citrullus lanatus) juice on ethylene glycol-induced nephrolithiasis in rats," Journal of Basic and Clinical Physiology and Pharmacology, 2015. [स्रोत](https://www.degruyter.com/document/doi/10.1515/jbcpp-2014-0095/html)
3. A. I. Elkomy et al., "Beneficial effects of watermelon supplementation on proinflammatory cytokines, oxidative stress markers and blood pressure in obese individuals," Free Radical Biology and Medicine, 2020. [स्रोत](https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0891584919310267)