वीगन डाइट का चलन पिछले कुछ सालों से काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में वीगनिज्म काफी लोकप्रिय है। अधिकतर भारतीय घरों में वीगन डाइट फॉलो किया जाता है। यह आहार स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। वीगन डाइट शाकाहारी भोजन को कहते हैं, जिसमें जानवरों का फूड शामिल नहीं किया जाता है। इस तरह के डाइट में अंडे और डेरी प्रोडक्ट जैसे डाइट को भी शामिल नहीं किया जाता है। इस तरह के डाइट का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं यह हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना मीट के यह शरीर को भरपूर पोषक तत्व कैसे प्रदान करता है? तो आइए इसके बारे में हम गहराई से जानते हैं-
इम्यून सिस्टम कैसे करता है काम?
शरीर को गंभीर बीमारियों से दूर रखने में इम्यून सिस्टम हमारी मदद करता है। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, तो शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। इम्यून पावर कमजोर होने से तरह तरह के वायरस और बैक्टीरिया से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इसे मजबूत करने की कोशशि करनी चाहिए। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, तो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - तेजी से इम्यूनिटी को बूस्ट करेगी नीम और एलोवेरा से बनी ये ड्रिंक, वजन कंट्रोल करने में भी है कारगर
टॉप स्टोरीज़
कितने तरह के होते हैं इम्यून
शरीर में दो तरह के इम्यून सिस्टम होते हैं।
इननेट इम्यून सिस्टम
यह शरीर को सभी तरह के कीटाणुओं से बचाता है। यह कीटणुओं को शरीर के अंदर आने से रोकता है और उन्हें नष्ट करने की शक्ति रखता है।
अडाप्टिव इम्मयून सिस्टम
यह इम्यून स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह ऐसा इम्यून सिस्टम है, जो पहली बार इन्फेक्शन होने पर उस वायरस और बैक्टीरिया को याद रखता है और शरीर में उसके खिलाफ एंटीबॉडी तैयार करता है। ऐसे में जब भी दोबारा वह वायरस शरीर पर हमला करता है, तो यह एंटीबॉडी उसे खत्म करने की शक्ति रखता है।
इम्यून सिस्टम वीगन डाइट से कैसे होता है मजबूत
इम्यूनिटी पावर को मजबूत करने के लिए हमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, कॉपर, जिंक और विटामिन बी6 की आवश्यकता होती है। शरीर को यह सभी पोषक तत्व हरी सब्जियां, फल और नट्स से मिलते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए मांसहारी भोजन की तुलना में शाकाहारी भोजन बेहतरीन होता है।
वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, हमारे पेट से 70 से 80 प्रतिशत इम्यून सिस्टम निर्धारित होता है। पेट में 39 ट्रिलियन माइक्रोब होते हैं, जो खाने से सिर्फ एक लेयर की दूरी पर मौजूद होते हैं। जब इम्यून सेल्स ऑक्सीजन के सम्पर्क में आता है, तो यह खराब हो जाता है और फ्री रेडिकल्स बन जाते हैं। यह फ्री रेडिकल शरीर के लिए घातक होते हैं। इसी वजह से भोजन में विटामिन सी और ई शामिल करने के लिए कहा जाता है। क्योंकि ये विटामिंस एंटीऑक्सीडेंट का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। मांसहारी भोजन की तुलना में शाकाहारी भोजन एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है।
इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी को बूस्ट करने और आपको पूरे सीजन फिट रखने में मदद करेगी ये 1 सब्जी, जानें कितनी खाने से होगा ये सब
ऐसे में अगर आप मांसहारी भोजन की तुलना में वीगन डाइट फॉलो करते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम अधिक मजबूत होता है। इतना ही नहीं वीगन डाइट में प्लांट स्टेरोल होता है, जो शरीर में इम्युनिटी को बढ़ाने का कार्य करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट के लिए स्वस्थ लाइफस्टाइल भी है जरूरी
अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं, तो वीगन डाइट के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने होंगे। स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद, नियमित रूप से एक्सरसाइज और शरीर की साफ-सफाई भी जरूरी होती है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi