Fri Sep 11, 2026 | 11:14 PM IST

Expert

क्या स्तनपान के दौरान एप्पल साइडर विनेगर पीना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट की राय

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को एप्पल साइडर विनेगर पीने से फायदे हो सकते हैं। लेकिन, कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए।   

इस पेज पर:-


डिलीवरी के बाद महिलाओं को डाइट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस समय महिलाओं को कई तरह की चीजों को खाने का मन करता है। लेकिन, इस समय बिना किसी जानकारी के डाइट में बदलाव करने से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इसका प्रभाव स्तनपान करने वाले बच्चे पर भी पड़ सकता है। इस समय कई महिलाओं के मन में ये सवाल उठता है कि क्या ब्रेस्टफीडिंग महिलाओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना सेफ है? इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन शिवाली गुप्ता ने बताया कि ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एप्पल साइडर विनेगर से  क्या फायदे होते हैं और इसे सेवन करते समय किन सावधानियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

क्या ब्रेस्टफीडिंग महिलाएं एप्पल साइडर विनेगर पी सकती हैं?

एक्सपर्ट के अनुसार ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं। लेकिन, इस दौरान महिलाओं को पैस्चुराइज्ड एप्पल साइडर विनेगर का ही सेवन करना चाहिए। इस तरह के विनेगर से आंतों से संबंधित समस्या होने का खतरा कम होता है।

ब्रेस्टफीडिंग में एप्पल साइडर विनेगर के फायदे - Benefits Of Apple Cider Vinegar During Breastfeeding In Hindi

एप्पल साइड विनेगर में पैकटिन, मल्टीविटामिन जैसे विटामिन बी1, विटामिन बी 12, विटामिन बी6, बायोटिन और विटामिन सी आदि मौजूद होते हैं। आगे जानते हैं इससे होने वाले फायदे।

पाचन क्रिया बनाएं बेहतर

एप्पल साइडर विनेगर महिलाओं की पाचन क्रिया को बेहतर करने में सहायक होता है। सात ही इससे पेट का फूलना, कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है।  जिन महिलाओं के पेट में गैस ज्यादा बनती हैं, वह एक गिलास पानी में करीब एक चम्मच एप्पल साइडर मिलाकर पी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : डिलीवरी के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

apple cider vinegar in breastfeeding mom

वजन को कंट्रोल करें

डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए महिलाएं सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पी सकती हैं।

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

एप्पल साइडर विनेगर से आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती हैं। एसिटिक एसिड (Acetic Acid) शरीर में मौजूद कॉम्पलैक्स कार्ब्स को पाचन करने में सहायक होती है। इसके सेवन से ग्लूकोस का स्तर नियंत्रित रहता है। साथ ही डायबिटीज की संभावना कम होती है।

हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

एप्पल साइडर विनेगर शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में सहायक होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने के कारण नसों में प्लाक बनाने का खतरा कम होता है, जिससे हार्ट संबंधी रोग होने की संभावना कम हो जाती है।

यूरिन इंफेक्शन से करें बचाव

एप्पल साइड विनेगर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से किडनी डिटॉक्स होती है, जिससे महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना कम होती है।

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

ब्रेस्टफीडिंग में एप्पल साइडर विनेगर लेते समय क्या सावधानी बरतें - Precautions to Take While Having Apple Cider Vinegar in Hindi

  • एप्पल साइडर विनेगर शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। इसे पानी में मिलाकर ही पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर लेने से पेट में दर्द हो सकता है।
  • एक दिन में एक चम्मच से ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर न लें, क्योंकि इससे शरीर के मिनरल्स प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही, इसे रोजाना भी नहीं लेना चाहिए।
  • पोटेशियम के स्तर को प्रभावित कर सकता है। एप्पल साइडर विनेगर इससे बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
  • एप्पल साइडर विनेगर आपके शुगर लेवल को तेजी से नीचे ला सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते समय सावधानी अवश्य बरतें। इसके इस्तेमाल से महिलाओं को कुछ तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने डायटीशियन या डॉक्टर की मदद ले सकती हैं। 

Read Next

नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिला का वजन कितना होना चाहिए? जानिए डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 02, 2023 18:38 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content