Doctor Verified

क्या पॉपकॉर्न हेल्दी होते हैं? जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान

Is Popcorn Healthy: क्ड पॉपकॉर्न को बनाने में कई तरह के फ्लेवर और केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो हानिकारक होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पॉपकॉर्न हेल्दी होते हैं? जानें इसे खाने के फायदे और नुकसान


Is Popcorn Healthy: पॉपकॉर्न या मक्के का लावा बेहद स्वादिष्ट स्नैक है, जिसका सेवन पुराने समय से ही लोग करते आ रहे हैं। सिनेमाघरों से लेकर ऑफिस तक पॉपकॉर्न का सेवन रोजाना लोग करते हैं। आज के समय में मार्केट में तमाम तरह के पॉपकॉर्न मिलते हैं। कुछ लोग सादा पॉपकॉर्न खाना पसंद करते हैं, टो कुछ कुछ फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पॉपकॉर्न का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक है? शायद नहीं। ज्यादातर लोगों को पॉपकॉर्न के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी नहीं है। पॉपकॉर्न दरअसल मक्के से बनता है, जिसे आंच पर भूनने से यह फूल के आकार में हो जाता है। आइये इस लेख में जानते हैं कि क्या पॉपकॉर्न वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं या नहीं?

क्या पॉपकॉर्न हेल्दी होते हैं?- Is Popcorn Healthy in Hindi

पॉपकॉर्न का सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। आज के समय में मार्केट में कई तरह के पॉपकॉर्न मिल जाएंगे, लेकिन क्या सभी तरह के पॉपकॉर्न सेहत को फायदा पहुंचाते हैं यह बड़ा सवाल है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "पॉपकॉर्न के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसका सेवन ग्रामीण इलाकों में भी स्नैक के रूप में किया जाता है। पुराने समय में इसे तैयार करने के लिए आंच पर किसी बर्तन में बालू से भुना जाता था, लेकिन अब मार्किट में पैक्ड पॉपकॉर्न मिलते हैं। पैक्ड पॉपकॉर्न को बनाने में कई तरह के फ्लेवर और केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं।"

Is Popcorn Healthy

इसे भी पढ़ें: भारत में 74% लोग नहीं अफोर्ड कर पाते हेल्दी डाइट, यूएन की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

पॉपकॉर्न खाने के फायदे- Popcorn Health Benefits in Hindi

पॉपकॉर्न में मक्के के गुण पाए जाते हैं। इसकी लो कैलोरी और हाई फाइबर वैल्यू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। पॉपकॉर्न खाने के फायदे इस तरह से हैं-

1. पॉपकॉर्न को कम फैट और कैलोरीज का स्रोत माना जाता है, अगर आप इसे सीधे या थोड़े से तेल में पकाकर बनाएं। यह आपको उचित संतुलित डाइट की फॉलो में मदद कर सकता है।

2. पॉपकॉर्न में फाइबर होता है जो पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है और आपको भूख कम लगने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये तेल, तेजी से घटेगा मोटापा

3. इसमें विटामिन्स और अन्य पौष्टिक तत्व होते हैं, जैसे कि थायमिन, रिबोफ्लैविन, नियासिन, और विटामिन ई। ये पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4. पॉपकॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

5. वजन कम करने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पॉपकॉर्न खाने के नुकसान- Popcorn Side Effects in Hindi

पॉपकॉर्न को बनाते समय इसमें इस्तेमाल होने वाले तेल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा और अनहेल्दी ऑयल में भुने पॉपकॉर्न का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आज के समय में मार्केट में कई तरह के फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न मिल जाएंगे, इनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। माइक्रोवेव में बनने वाले पैक या फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न का सेवन शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। इसलिए सिर्फ देसी और ऑर्गनिक तरीके से बने पॉपकॉर्न का सेवन ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

लिवर के लिए रामबाण है पालक का जूस, जानें पीने के फायदे और सही तरीका

Disclaimer