Expert

क्या पिस्ता खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है? एक्सपर्ट से जानें

आज के दौर में बढ़ते काम का स्ट्रेस, नींद की कमी, पोषण युक्त आहार न लेना और प्रदूषण की वजह से पुरुषों को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती है। इस लेख में जानते हैं कि पिस्ता खाने से पुरुषों को प्रजनन स्वास्थ्य में क्या फायदे होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पिस्ता खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है? एक्सपर्ट से जानें


आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान, तनाव, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल ने पुरुषों की प्रजनन क्षमता (Male Fertility) को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। स्पर्म काउंट में गिरावट, शुक्राणुओं की गतिशीलता में कमी और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नेचुरल और पौष्टिक आहार का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स पिस्ता (Pistachio) खाने की सलाह देते हैं। पिस्ता न केवल स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पुरुषों की प्रजनन क्षमता को सुधारने में मददगार हो सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वास्तव में पिस्ता पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए अच्छा है? इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि पिस्ता से पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को क्या फायदे मिलते हैं।

पुरुषों की फर्टिलिटी में पिस्ता कैसे मदद करता है? - Is Pistachio Good For Male Fertility In Hindi

पिस्ता छोटे आकार का होता है लेकिन पोषण से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, जिंक (Zinc), सेलेनियम (Selenium), एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व न केवल संपूर्ण स्वास्थ्य बल्कि हार्मोनल बैलेंस और प्रजनन प्रणाली के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। आगे जानते हैं इनके फायदे के बारे में।

स्पर्म क्वालिटी में सुधार करना

पिस्ता खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। खासतौर पर उसमें मौजूद जिंक, सेलेनियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड स्पर्म की गतिशीलता (motility), संख्या (count) और संरचना (morphology) को बेहतर बनाते हैं।

Is pistachio good for male fertility in

टेस्टोस्टेरोन लेवल को बेहतर करें

विटामिन B6 और जिंक, दोनों ही टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं। यह हार्मोन पुरुषों में यौन इच्छा, मांसपेशियों की वृद्धि और फर्टिलिटी से जुड़ा होता है। पिस्ता के नियमित सेवन से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित बना रहता है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव

पिस्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और विटामिन E शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स शुक्राणुओं को नुकसान पहुंचाते हैं और उनकी गुणवत्ता को गिराते हैं। नियमित रूप से पिस्ता खाने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है, जिससे स्पर्म हेल्दी रहते हैं।

ब्लड फ्लो में सुधार

पिस्ता में मौजूद हेल्दी फैट्स और ओमेगा-3 हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद हैं। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से पेल्विक क्षेत्र में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे इरेक्शन की समस्या में सुधार हो सकता है।

कितनी मात्रा में और कैसे खाएं?

  • रोजाना 20 से 30 ग्राम (लगभग एक 10 से 12) अनसाल्टेड पिस्ता का सेवन पर्याप्त होता है।
  • इन्हें नाश्ते में, स्मूदी में, सलाद के ऊपर या सीधा स्नैक की तरह खाया जा सकता है।
  • कोशिश करें कि भूने हुए और नमक लगे पिस्ता (Roasted & Salted) की बजाय कच्चा या हल्का टोस्ट किया हुआ पिस्ता खाएं।
  • हालांकि जिन लोगों को ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी हो, अधिक वजन और किडनी रोगियों को पिस्ता का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

पिस्ता पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में निश्चित रूप से मदद कर सकता है, लेकिन यह कोई जादू नहीं है। यह एक पोषक तत्वों से भरपूर आहार है जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर प्रजनन प्रणाली को सपोर्ट करता है। यदि आप पिस्ता को एक संतुलित और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी फर्टिलिटी को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

FAQ

  • पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

    पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए उन्हें डाइट में लहसुन, अश्वागंधा, शतावरी आदि को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, योग से भी फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है।
  • शुक्राणु की कमी कब होती है?

    हार्मोनल असंतुलन, जेनेटिक्स कारण, वृषण से जुड़ी समस्या और लाइफस्टाइल के कारण शुक्राणुओं की संख्या में कमी देखने को मिल सकती है।
  • पुरुष फर्टिलिटी में सुधार के लिए क्या खाएं?

    पुरुष फर्टिलिटी में सुधार के लिए विटामिन ई, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त फल जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनार और संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या टेस्टोस्टेरोन से कोलेस्ट्रोल प्रभावित हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS