मेहंदी का हमारे रीति-रिवाजों और सौंदर्य से काफी पुराना रिश्ता है। हमारे यहां हर त्योहार और उत्सव में लोग हाथों और बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल जरूर करते हैं। इससे आपके बालों और स्किन को कई फायदे भी मिलते है लेकिन कई बार आपके गर्भावती महिलाओं को मन में ये डर लगा रहता है कि क्या वे गर्भावस्था के दौरान स्किन या बालों में मेहंदी लगा सकती है। उनके मन में डर भी रहता है कि क्या इससे उनके होने वाले बच्चे को कोई नुकसान तो नहीं होगा लेकिन इससे आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। गर्भावस्था के दौरान बालों या हाथों पर नैचुरल मेहंदी लगाने से आपको कई नुकसान नहीं होता है बल्कि इसके अच्छे परिणाम आपको देखने को मिलते हैं लेकिन आपको एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि मेहंदी केवन प्राकृतिर रूप से तैयार की गई हो और उसमें किसी तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल न हुआ हो क्योंकि इससे आपको और बच्चे को भी नुकसान हो सकता है। साथ ही अन्य दिक्कतें भी आ सकती है। इसके बारे में और विस्तार से बता रही है दिल्ली पुरी क्लीनिक की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ निवेदिता रायजादा।
प्रेग्नेंसी में किस तरह की मेहंदी का प्रयोग करें
प्रेग्नेंसी में आप केवल प्राकृतिक मेहंदी का ही इस्तेमाल करें। साथ ही वह मेहंदी नैचुरल तरीके से तैयार की गई हो, उसी मेहंदी का इस्तेमाल गर्भावती महिलाएं कर सकती है। आपको बताते दें कि प्राकृतिक मेहंदी का रंग लाल, नारंगी, भूरा, कॉफी या चॉकलेट रंग का होता है न कि काले रंग का। यदि आपको मेहंदी लगाने के बाद काला रंग अपनी स्किन पर दिखाई देता है, तो इसका इस्तेमाल न करें। डॉ निवेदिता के अनुसार इसमें केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे स्किन एलर्जी भी हो सकती है। प्राकृतिक मेहंदी का रंग चार सप्ताह तक रह सकता है।
Image Credit- Freepik
क्या प्रेग्नेंसी में बालों में मेहंदी लगा सकते है
कई लोगों को अपने बालों को कलर करने का बहुत शौक होता है। वह महीने या सप्ताह में एक बार मेहंदी का प्रयोग जरूर करते है। गर्भावस्था के दौरान आप बालों में पत्तों वाली मेहंदी का इस्तेमाल करें, तो ये ज्यादा बेहतर होगा या फिर कोई ऐसा प्रोडेक्ट ही इस्तेमाल करें, जिसे लेकर आप आश्वस्त हो। प्राकृतिक मेहंदी आपके बालों को पोषण और चमक भी देती है। साथ ही इससे स्कैल्प की कई समस्याएं भी ठीक हो सकती है और कई लोग इसे सिरदर्द में भी लगाना पसंद करते है क्योंकि इससे स्कैल्प को ठंडक मिलती है। हालांकि आपको इसे आधे या एक घंटे के लिए ही रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के दौरान हो सकती हैं त्वचा से जुड़ी ये 7 समस्याएं, जानें कैसे करें देखभाल
प्रेग्नेंसी में हाथों में मेहंदी लगाना सुरक्षित है?
गर्भावस्था के दौरान ऐसे कई रीति-रिवाज होते है, जिसमें महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती है। कई बार लोग गर्भावती महिला के पेट पर भी मेहंदी लगाते है। दरअसल इससे शरीर के तापमान को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे फटी एड़ियों, फंगल इंफेक्शन और नाखूनों को भी पोषण प्रदान करने में मदद करता है। इसलिए मेहंदी का गहरा रंग पाने के लिए आप हाथों पर पत्ते को पीसकर लगा सकते है। अच्छे फायदे के लिए आप इसमें नींबू या गुड़हल का फूल भी मिला सकते हैं। इसे हाथों पर एक से दो घंटे के लिए रख सकते है। मेहंदी सूखने के बाद आप इसपर सरसों या लौंग का तेल लगा सकते है। इससे रंग और गहरा हो जाता है।
Image Credit- Freepik
काली मेहंदी का प्रयोग से हो सकते हैं ये नुकसान
1. काली मेहंदी में पीपीडी या पैराफेनिलेनेडियम होता है, जिसका उपयोग आमतौर पर केमिकल रंगों के लिए होता है।
2. पीपीडी के कारण स्किन में फफोले, जलन और एलर्जी की समस्या हो सकती है और अजन्मे बच्चे के लिए भी ये हानिकारक हो सकता है।
3. अगर आप गर्भावस्था के दौरान बालों पर केमिकल वाली मेहंदी लगातेी है, तो इससे आपके इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- डिलीवरी के बाद तेजी से झड़ने लगे बाल? हेयर फॉल रोकने के लिए ट्राई करें ये 6 घरेलू उपाय
सावधानियां
1. मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथों पर पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि स्किन एलर्जी या किसी तरह की समस्या का पता लग जाए।
2. बालों में मेहंदी लगाते वक्त अपनी सुविधा के लिए आप किसी की मदद लें वरना खुद से करने के चक्कर में आपको परेशानी हो सकती है।
3. मेहंदी लगवाने के दौरान आराम से बैठे ताकि एक जगह ज्यादा देर बैठने पर आपको तकलीफ न हो। इसके लिए आप तकिया और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।
4. इसके अलावा बालों को धोते समय भी आप किसी की मदद ले लें।
5. मेहंदी लगाने के दौरान अगर आपको किसी तरह की एलर्जी, जोड़ों में दर्द , खुजली या जलन की समस्या होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।