Expert

क्या प्रेग्नेंसी में अंगूर के बीजों का तेल इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंसी में अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। आगे जानते हैं इस बारे में    
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में अंगूर के बीजों का तेल इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें


प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस समय महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव हो रहे होते हैं। महिला अपने बच्चे के साथ शारीरिक और भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करती हैं। इस समय महिला को खुद के साथ ही बच्चे की सेहत के बारे में भी ध्यान रखना होता है, क्योंकि महिला की एक गलती बच्चे के लिए मुश्किल बन सकती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस मार्क्स से बचने के लिए महिलाएं कुछ क्रीम और घरेलू उपायों को अपनाती हैं। इस समय महिलाएं अंगूर के बीजों से तैयार तेल का भी इस्तेमाल करती हैं। आज इस लेख में जानेंगे कि क्या महिलाओं को प्रेग्नेंसी में अंगूर के बीजों से बने तेल का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। स्किन केयर एक्सपर्ट मिनाक्षी सिंह से जानते हैं क्या प्रेग्नेंसी में इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अंगूर के बीज से तैयार तेल के फायदे - Benefits Of Grapeseed Oil In Hindi 

यह तेल अंगूर के बीजों से निकाला जाता है। यह अपनी हल्की बनावट, हल्की सुगंध और त्वचा के लिए कई लाभों के लिए जाना जाता है। अंगूर के बीजों से तैयार तेल में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई, विटामिन सी और आवश्यक फैटी एसिड पाए जाते हैं। अंगूर के बीज का तेल अक्सर स्किन मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट में उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। यह रूखी त्वचा और मुंहासों को दूर करने के लिए सहायक होता है। 

grape seed oil during pregnancy in hindi

क्या प्रेग्नेंसी में अंगूर के बीजों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं? - Is It Safe To Use Grapeseed Oil During Pregnancy In Hindi

गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को अक्सर उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले उत्पादों के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि कुछ तत्व संभावित रूप से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अंगूर के बीजों से तैयार तेल आमतौर पर त्वचा में करना सुरक्षित माना जाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए उपयुक्त माना जाता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।  प्रेग्नेंसी में हार्मोनल परिवर्तन के कारण त्वचा में सूखापन या संवेदनशीलता जैसी समस्याएं हो सकती है। उस दौरान इस तेल का उपयोग सीमित मात्रा में किया जा सकता है। 

हालांकि, अंगूर के बीजों से तैयार तेल का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर या एक्सपर्ट महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान इस तेल को खाने के  लिए उपयोग करने की सलाह नहीं देते हैं। दरअसल, इस विषय पर रिसर्च की कमी है, इस वजह से इसके इस्तेमाल के बारे में सलाह नहीं दी जाती है। 

अंगूर के बीजों से तैयार तेल का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी बरतें - Precaution Tips To Use Grape Seeds Oil In hindi 

वैसे, तो स्किन पर प्रेग्नेंसी महिलाएं भले ही इस तेल का उपयोग कर सकती हैं। लेकिन, इसके बावजूद महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसे यदि किसी महिला को इस तेल से एलर्जी होती है, तो उनको इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करती है रास्पबेरी, डाइट में जरूर करें शामिल

अंगूर के बीज से तैयार तेल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, इससे किसी तरह की समस्या होने पर प्रेग्नेंट महिलाएं नारियल का तेल, बादाम का तेल या जोजोबा ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। 

Read Next

ब्रेस्‍टफीड‍िंग के दौरान एनीम‍िया से होगा बचाव, अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये 5 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version