Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गुड़ खाना सुरक्षित है? फायदे और नुकसान जानें

First Trimester Me Jaggery: गुड़ में आयरन होता है, जो शरीर में रक्त प्रवाह बनाए रखने में मदद करता है। तो क्या यह प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में इसका सेवन करना पूरी तरह सेफ है? जानने के लिए लेख पूरा पढ़ें।

Is Jaggery Safe In The First Trimester: बदलते मौसम में कई घरों में खाने के बाद गुड़ खाया जाता है। इससे सेहत को काफी फायदे मिलते हैं। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से पाचन क्षमता दुरुस्त रहती है और एनर्जी बूस्ट होती है। यही कारण है कि जिनकी भी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें गुड़ को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंट महिलाएं भी गुड़ का सेवन कर सकती हैं? इस लेख में हम विशेषकर पहली तिमाही की बात करेंगे। दरअसल, यही वह चरण होता है, जो सबसे नाजुक होता है और इसी समय महिलाओं को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गुड़ खाना कितना सेफ है और इसके फायदे-नुकसान क्या हैं।

क्या पहली तिमाही में गुड़ खा सकते हैं?

जैसा कि हमने लेख के शुरू में ही जिक्र किया है प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही काफी नाजुक होती है। इसलिए, इस अवस्था में महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और ऐसी किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है। उनकी सेहत खराब होने पर गर्भ में पल रहे शिशु का विकास भी बाधित हो सकता है। बहरहाल, जहां तक इस बात का सवाल है कि क्या पहली तिमाही में गुड़ खाना सेफ है या नहीं? इस बारे में डॉ. शोभा गुप्ता बताती हैं, "हां, प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गुड़ खाना पूरी तरह सेफ है। यह आयरन के साथ-साथ पोटैशियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत है। इससे बॉडी में ब्लड सप्लाई बेहतर होती है और एनर्जी का स्तर बूस्ट होता है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक है और यह ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है।" National Institutes of Health (NIH) (.gov) की रिपोर्ट कहती है कि प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं काला गुड़ खा सकती हैं? डॉक्टर से जानें इसके फायदे-नुकसान

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गुड़ खाने के फायदे

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गुड़ खाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे-

  1. गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है, जो बॉडी में ब्लड सप्लाई में सुधार करता है। इससे एनीमिया जैसी समस्या में कमी आती है और भ्रूण का विकास बेहतर होता है
  2. प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब्ज की समस्या रहती है। वहीं, गुड़ को बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाने से ऐसी दिक्कतों में कमी आती है।
  3. प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कमजोर इम्यूनिटी में सुधार करते हैं।
  4. गुड़ एक नेचुरली एनर्जी बूस्टर है। कहने की जरूरत नहीं है कि प्रेग्नेंसी में महिलाएं अक्सर थकान महसूस करती हैं। गुड़ का सेवन करने से उनकी थकान और कमजोरी में कमी आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में गुड़ खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गुड़ के नुकसान

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में गुड़ फायदेमंद है, लेकिन अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं, जैसे-

  • गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लोटिंग, पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  • गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक है, इसलिए ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है।
  • गुड़ में कैलोरी कंटेंट अधिक होता है, जो कि वजन बढ़ा सकता है।
  • प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में उल्टी और मतली की समस्या कॉमन होती है। गुड़ का सेवन करने से इस तरह की परेशानी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्भावस्था के दौरान गुड़ का पानी अच्छा होता है? सेवन से पहले जानें डॉक्टर की बात

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में आप क्या खा रही हैं और कितना खा रहे हैं, ये बात बहुत मायने रखती है। महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप चाहें, तो गुड़ को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकती हैं, लेकिन इसका पोर्शन साइज नियंत्रित रखना जरूरी है। अगर किसी को डायबिटीज या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन है, तो उन्हें गुड़ को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सच में प्रेग्नेंसी के दौरान संतरा खाने से होने वाले बच्चे का रंग होता है गोरा? जानें क्या है इसकी सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 14, 2026 10:17 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Feb 14, 2026 10:17 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content