दुनियाभर में अलग-अलग रूपों में कई तरह की चाय पी जाती है। हमारे देश में करोड़ों लोग चाय के शौकीन हैं। कुछ लोग चाय को इतना पसंद करते हैं कि वह कुछ घंटों के अंतराल में कई कप चाय का सेवन कर जाते हैं। लोगों का मानना है कि चाय आलस को दूर करने का काम करती है। जबकि कुछ लोग चाय को पीने के बाद खुद को थकान मुक्त और फ्रेश महसूस करते हैं। जबकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि बार-बार चाय का सेवन करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना सही है या गलता। इस पर हमने डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से बात कि तो उन्होंने बताया कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आगे जानते हैं इस बारे में।
खाना खाने के बाद चाय पीने से क्या नुकसान हो सकते हैंं?
पोषण तत्व के अवशोषण में परेशानी
खाना खाने के तुरंत बाद दूध वाली चाय आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। जिससे पोषण तत्वों के अवशोषण में परेशानी होती है। इससे शरीर में आयरन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आप एनीमिया का शिकार हो सकते हैं।
पाचन तंत्र में गड़बड़ी
खाना खाने के तुरंत बाद दूध वाली चाय पीने से शरीर में बनने वाला पाचक जूस प्रभावित हो सकता है। अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद चाय पीते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे पाचक जूस जब आहार से मिलते हैं, तो आहार को पचने में ज्यादा समय लगता है।
ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना
चाय में चीनी की मात्रा आपके रक्त में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। अगर, आपको डायबिटीज की समस्या है, तो आप खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत को बदलें।
स्ट्रेस को बढ़ा सकती है
रिसर्च से पता चलता है कि प्रति दिन 200 मिलीग्राम से अधिक कैफीन की खुराक से ज्यादातर लोगों में स्ट्रेस का कारण बन सकती है। जबकि, जो लोग इसके प्रति कम संवेदनशील होते है उनको किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
अनिद्रा
चाय का बार-बार पीने से आपको नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर जब आप खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तो इससे गैस, अपच, एसिडिटी हो सकती है। यह भी आपकी नींद को प्रभावित कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद में वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसों) का इलाज कैसे किया जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन न करें। एक्सपर्ट के अनुसार खाना खाने के करीब एक घंटे के बाद आप चाय पी सकते हैं क्योंकि तब तक आपका आहार लगभग डाइजेशन की पहली प्रक्रिया को पूर्ण कर चुका होता है।