Doctor Verified

क्या रोज Body Steam लेना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से इसके फायदे-नुकसान

Is It Okay To Steam Your Body Everyday In Hindi: बॉडी स्टीम हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हफ्ते में 2-3 बार बॉडी स्टीम लेना काफी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रोज Body Steam लेना सुरक्षित है? जानें एक्सपर्ट से इसके फायदे-नुकसान


Is It Okay To Steam Your Body Everyday Potential Benefits And Side Effects In Hindi: बॉडी स्टीम यानी बॉडी को सुकून दिलाने वाली एक प्रक्रिया। इस प्रक्रिया को लगभगर हर कोई एंज्वॉय करता है। बॉडी स्टीम से खुशी का अहसास होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन भी सही तरह से पहुंचता है। इस तरह देखा जाए, तो बॉडी स्टीम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा, कभी-कभी मानसिक सुकून के लिए भी बॉडी स्टीम लिया जा सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि बॉडी स्टीम रोज लेना सही नहीं है। जबकि, कुछ लोग यह भी कहते हैं कि बॉडी स्टीम रोज लिया जा सकता है। इससे हेल्थ को फायदे होते हैं। इस तरह की बहस के बीच इस बात पर नजर मारना जरूरी है कि आखिर सच क्या है? क्या रोजाना बॉडी स्टीम लेना हेल्थ के लिहाज से सही है? इस लेख में आगे जानते हैं।

क्या रोज बॉडी स्टीम ले सकते हैं- Is It Safe To Steam Your Body Everyday In Hindi

Is It Safe To Steam Your Body Everyday In Hindi

नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल कहते हैं, "बॉडी स्टीम स्ट्रेस (Body Steam Reduce Stress) कम करता है, कैलोरीज बर्न करता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या रोज बॉडी स्टीम लेना सेफ है, तो इस संबंध में एक्सपर्ट की राय है कि यह सही नहीं है। किसी भी चीज को रोज नहीं किया जाना चाहिए। बीच-बीच में गैप लिया जाना जरूरी है। ऐसा ही बॉडी स्टीम के साथ भी है। आप सप्ताह में दो से तीन बार बॉडी स्टीम ले सकते हैं, वह भी महज 10 से 20 मिनट के लिए। अगर इससे ज्यादा समय के लिए किसी को बॉडी स्टीम एंज्वॉय करना है, तो 15 से 20 मिनट के लिए एक बार में लें। इसके बाद 5 से 10 मिनट के लिए स्टीम रूम से बाहर आ जाएं। इसके बाद दोबारा बॉडी स्टीम की प्रक्रिया को 10-20 मिनट के लिए दोहरा सकते हैं। लेकिन, इतने लंबे समय के लिए रोज बॉडी स्टीम लिया जाना आपकी बॉडी के लिए सही नहीं होता है। इसलिए, बॉडी स्टीम से समय-समय पर गैप लेते रहें।"

इसे भी पढ़ें: Stream Bath: स्टीम बाथ से शरीर को मिलते हैं ये 7 फायदे, लेकिन गलत तरीके से नहाने पर हो सकते हैं ये 5 नुकसान

बॉडी स्टीम के फायदे- Benefits Of Body Steam In Hindi

Benefits Of Body Steam In Hindi

  • बॉडी स्टीम लेने से स्किन पर इसका अच्छा असर पड़ता है। स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
  • बॉडी स्टीम की मदद से ब्लड सर्कुलेशन (Is Steam Good For Blood Circulation?) बेहतर होता है। इससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन फ्लो बेहतर होता है।
  • अगर किसी को स्टिफ ज्वाइंट्स की दिक्कत है, तो उन्हें भी बॉडी स्टीम लेना चाहिए। इससे ज्वाइंट्स स्टिफनेस दूर होती है।
  • बॉडी स्टीम की वजह से तनाव का स्तर कम (Is Steam Good For Mental health?) होता है। दरअसल, बॉडी स्टीम लेने की वजह से बॉडी में एंडोर्फिन रिलीज होता है। यह एक किस्म का फील गुड हार्मोन है, जो तनाव को दूर करता है।
  • बॉडी स्टीम कैलोरी बर्न करने में भी मददगार साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: कैलोरी बर्न करने से लेकर तनाव और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है स्‍टीम रूम थेरेपी, जानें फायदे और सावधानियां

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

क्या स्टीम बाथ रोज के लिए अच्छा है?

स्टीम बाथ हार्ट, स्किन, ज्वॉइंट पेन के लिए बहुत अच्छा है। इसके बावजूद, रोज स्टीम बाथ लेने से बचना चाहिए। सप्ताह में दो से तीन बार 10 से 15 मिनट का स्टीम बाथ काफी होता है।

क्या मैं रोज भाप ले सकती हूं?

अगर किसी की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो वे सप्ताह में दो से तीन बार भाप ले सकते हैं। लेकिन, वहीं ड्राई स्किन वालां के लिए सप्ताह में एक बार स्टीम लेना काफी होता है।

स्टीम बाथ लेने से क्या होता है?

स्टीम बाथ लेने से बॉडी को कई तरह के फायदे होते हैं। स्किन ग्लोइंग होती है, ज्वॉइंट पेन दूर होता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

बिग बॉस 17: घर में लो ब्लड प्रेशर की वजह से बेहोश हुईं आयशा खान, जानें इस बीमारी को मैनेज करने के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version