क्‍या बालों को साफ क‍िए बिना तेल लगा सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

बालों में धूल-म‍िट्टी जमा होने के कारण बाल गंदे हो जाते हैं। गंदे बालों पर तेल लगाने से बचना चाह‍िए। इससे स्‍कैल्‍प के पोर्स ब्‍लॉक हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या बालों को साफ क‍िए बिना तेल लगा सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

Is It Okay To Apply Oil On Dirty Hair: हमारा स्‍कैल्‍प और बाल सेंस‍िट‍िव होते हैं। इनकी केयर करते समय व‍िशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। पुराने जमाने में, तेल के इस्‍तेमाल से दादी-नानी के बालों को लंबा और घना बनाने में मदद म‍िलती थी। लेक‍िन आज के समय में तेल लगाने का गलत तरीका, उसके फायदों पर भारी पड़ रहा है। हम बालों पर तेल लगा तो लेते हैं लेक‍िन इससे हेयर फॉल, डैंड्रफ, च‍िपच‍िपाहट और खुजली जैसी समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं। तेल को गलत ढंग से लगाने के कारण स्‍कैल्‍प में मौजूद पोर्स ब्‍लॉक हो जाते हैं। बालों में तेल लगाने के तरीकों पर लोगों ने इंटरनेट पर कई सवाल पूछे हैं। गूगल से पूछे गए सवालों में से एक सवाल यह भी था क‍ि क्‍या गंदे बालों में तेल लगा सकते हैं? इस सवाल का जवाब हम आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।  

क्या गंदे बालों में तेल लगा सकते हैं?- Can We Apply Oil On Dirty Hair

गंदे बाल और स्‍कैल्‍प में तेल लगाने से बचना चाह‍िए। इससे स्‍कैल्‍प के छ‍िद्र बंद हो जाते हैं। इससे स्‍कैल्‍प में ज्‍यादा गंदगी जमा हो सकती है। गंदे बाल और स्‍कैल्‍प, तेल को सोख नहीं पाते। इससे बाल च‍िपच‍िपे नजर आते हैं। लंबे समय तक गंदे बालों पर तेल लगाने से बालों का व‍िकास रुक जाता है और बाल झड़ने लगते हैं। द‍िनभर में 100 बाल टूटना सामान्‍य है। लेक‍िन अगर इससे ज्‍यादा बाल टूट रहे हैं, तो समझ जाएं क‍ि आप बालों की केयर ठीक से नहीं कर रहे हैं। कुछ लोग गंदे बालों पर तेल लगाकर रातभर के ल‍िए छोड़ देते हैं। इससे तेल और गंदगी म‍िल जाते हैं और पोर्स को बंद कर देते हैं। इन समस्‍याओं को ध्‍यान में रखते हुए हमेशा साफ बालों पर ही तेल लगाना चाह‍िए। 

बालों पर तेल कब तक लगाकर रखें?

बाल चाहे साफ हों या गंदे, रातभर तेल लगाकर नहीं रखना चाह‍िए। बल्‍क‍ि द‍िनभर के ल‍िए भी तेल लगाकर नहीं छोड़ना चाह‍िए। इससे धूल-म‍िट्टी, बालों पर च‍िपक जाती है। नहाने से 20 म‍िनट पहले तेल लगाना काफी है। ड्राई बालों पर 1 से 2 घंटे के लिए तेल लगाकर रखें। इसके साथ ही ध्‍यान रखें क‍ि तेल हमेशा सूखे बालों पर लगाएं।गीले बालों पर तेल लगाने से पानी के कारण तेल रोम छ‍िद्र में जा नहीं सकेगा और आपके बालों को पोषण नहीं म‍िलेगा। सूखे बालों पर तेल जल्‍दी एब्‍सॉर्ब हो जाता है। इसल‍िए नहाने के तुरंत बाद तेल लगाने से बचें। 

बालों में तेल लगाने का सही तरीका- How To Apply Oil in Hair 

how to apply hair oil

  • तेल लगाने के बाद कंघी नहीं करना चाह‍िए। हालांकि तेल लगाने से पहले आप कंंघी करके बालों को सुलझा लेंगे, तो बालों पर तेल अच्‍छी तरह से एब्‍सॉर्ब हो सकेगा।  
  • बालों पर कई तरह के तेल लगा सकते हैं। जैसे- नार‍ियल, बादाम, जोजोबा, जैतून, सूरजमुखी तेल आद‍ि। क‍िसी भी तेल को लगाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। 
  • केवल बालों पर तेल लगाना काफी नहीं है। स्‍कैल्‍प की माल‍िश भी करना चाह‍िए। इससे स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रक्‍त प्रवाह बेहतर होने से हेयर ग्रोथ इंप्रूव होती है।   
  • हल्‍के हाथ से 15 से 20 म‍िनट माल‍िश करने के बाद बालों को गरम तौल‍िए से लपेटें। इससे बालों में नमी को लॉक करने में मदद म‍िलती है।

इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस तरह लगाएं तेल, जड़ों को मिलेगा पोषण

तेल वाले बालों को वॉश करने का सही तरीका- How To Wash Oily Hair 

  • तेल लगे बालों को धोने के ल‍िए ठंडे या सामान्‍य तापमान वाले पानी का इस्‍तेमाल करें।
  • बाल धोने के ल‍िए माइल्‍ड शैंपू का इस्‍तेमाल करें।
  • जब बाल सूख जाएं, तो हल्‍के हाथ से कंघी करके बाल सुलझा लें।

गंदे बालों पर तेल लगाने से बचना चाह‍िए। इससे स्‍कैल्‍प के पोर्स ब्‍लॉक हो सकते हैं। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।  

Read Next

बालों पर लगाएं लौंग से बना यह हेयर मास्क, लंबे और काले बनेंगे बाल

Disclaimer