Doctor Verified

क्या चेहरे पर रातभर बेसन लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

Besan Benefits for Skin: बेसन त्वचा की रंगत को सुधारने में सहायक होता है। यह दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। बेसन ऑयली स्किन की समस्या से राहत दिलाता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चेहरे पर रातभर बेसन लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

Benefits of Applying Besan on Face: बेसन का उपयोग खाने से लेकर त्वचा की सुंदरता बढ़ाने तक के लिए किया जाता है। बेसन सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए बेसन का उपयोग करते हैं। इतना ही नहीं, कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां भी बेसन सामग्री के उत्पाद बनाते हैं। बेसन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। कोई बेसन का फेस पैक लगाता है, तो कोई बेसन उबटन लगाता है। बेसन त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है। आप भी अपने चेहरे पर बेसन लगा सकते हैं। बेसन का इस्तेमाल किसी भी समय पर किया जा सकता है। लेकिन, क्या बेसन को चेहरे पर रातभर लगाकर रखा जा सकता है? आइए, स्कल्प्ट एस्थेटिक इंडिया, गुड़गांव के वरिष्ठ त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कृतिका पांडे से जानते हैं-

क्या चेहरे पर रातभर बेसन लगाकर सोना सही है?- Is It Good to Apply Besan on Face for Overnight in Hindi

जी हां, आप चेहरे पर रातभर के लिए बेसन लगाकर छोड़ सकते हैं। रातभर बेसन लगाकर रखने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। बेसन, त्वचा की रंगत में सुधार करता है। बेसन त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। साथ ही, मुंहासों और कई अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। इसलिए आप चाहें तो रातभर के लिए चेहरे पर बेसन लगाकर सो सकते हैं। बेसन ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है। इसलिए अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो पूरी रातभर के लिए बेसन लगाकर न छोड़ें। ड्राई स्किन वाले लोगों को बेसन को 10-15 मिनट में धो देना चाहिए। वहीं, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो बेसन को चेहरे पर रोजाना लगाने से बचें। बेसन को चेहरे पर लगाने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- क्या रातभर के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

besan

चेहरे पर रातभर बेसन लगाकर सोने के फायदे- Besan Benefits for Face in Hindi

  • चेहरे पर रातभर बेसन लगाकर सोने से ऑयल कंट्रोल रहता है। बेसन लगाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल आसानी से निकल जाता है। इससे आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिल सकता है।
  • बेसन कील-मुंहासों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने या मुंहासे हैं, तो बेसन लगाना फायदेमंद हो सकता है।
  • बेसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। 
  • अगर आप चेहरे पर रातभर बेसन लगाकर रखेंगे, तो इससे त्वचा नेचुरली एक्सफोलिएट होगी। बेसन डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है। 
  • अगर आप चेहरे पर रातभर के लिए बेसन लगाएंगे तो इससे चेहरे का ग्लो बढ़ेगा। इससे त्वचा की रंगत बढ़ेगी। साथ ही, दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं?

  • आप भी अपने चेहरे पर बेसन लगाकर छोड़ सकते हैं।
  • इसके लिए आप 2-3 चम्मच बेसन लें।
  • इसमें पानी या गुलाब जल मिलाएं।
  • आप इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह उठकर चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • आप चाहें तो बेसन को सूखने के बाद भी तुरंत धो सकते हैं।

त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रातभर चेहरे पर बेसन लगाकर छोड़ सकते हैं। लेकिन अगर आपको बेसन से एलर्जी है, तो इसका उपयोग करने से बचें। आप चाहें तो इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर सकते हैं। 

Read Next

खूबसूरत स्किन के लिए लेते हैं सप्लीमेंट्स, तो डॉक्टर से जान लें कौन सा सप्लीमेंट कब लेना चाहिए?

Disclaimer