क्या तिलापिया मछली खाना सुरक्षित और हेल्दी है? जानें मछली बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी

मछलियां सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं। तिलापिया मछली को दुनियाभर में खूब खाया जाता है। जानें ये मछली कितनी सुरक्षित और सेहतमंद होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या तिलापिया मछली खाना सुरक्षित और हेल्दी है? जानें मछली बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी


तिलापिया (Tilapia Fish) एक माइल्ड फ्लेवर्ड, सस्ती और आसानी से तैयार हो जाने वाली मछली है। कुछ वर्षों पहले तिलापिया (Tilapia Fish) सबसे अधिक सेवन किए जाने वाले सी फूड में चौथे नंबर पर थी। यह मछली बहुत खराब क्वालिटी के पानी में भी सर्वाइव कर सकती है। यह बहुत आसानी से ग्रो कर लेती हैं। इसलिए बहुत से लोग इसकी फार्मिंग करते हैं। असल में तिलाापिया मछली के दुनिया भर में फार्म्स हैं। यह मछली ठंडा पानी सहन नहीं कर सकती, इसलिए इसका पालन केवल गर्म जगहों में ही होता है। यह एक बहुत ही सफल होने वाला मछली पालन है जो विभिन्न तरह की स्थितियों में हो सकता है। तिलापिया (Tilapia Fish) एल्गी खाती है लेकिन यह बहुत प्रकार के फूड पर सर्वाइव कर सकती हैं। एक साफ व अच्छा वातावरण एक हेल्दी और सुरक्षित मछली को प्रोड्यूस करने में मदद कर सकता है। इकोसिस्टम, वातावरण का प्रदूषण और मछलियों का स्वास्थ्य उनके सुरक्षित और हेल्दी होने के फैक्टर को प्रभावित करती है।

तिलापिया में मौजूद पोषक तत्व

तिलापिया मछली (Tilapia Fish) प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती है और इसमें फैट बहुत कम होता है। रेड मीट और फ्राइड मीट के मुकाबले पोषण के मामले में इस मछली को अच्छा माना जाता है और यह हेल्दी भी होती है। तिलापिया में सोडियम और कैलोरी भी कम होते हैं और प्रोसेस किए गए मीट या बेकन के मुकाबले इसमें टोटल फैट भी कम होता है। इसके अलावा तिलपिया (Tilapia Fish) में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 जैसे फैटी एसिड होते है जो कि हमारे हृदय, आंखों और जोड़ों की मजबूती के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं। ओमेगा 6 फैटी एसिड को अगर आप अधिक मात्रा में खा लेते हैं तो इन्हें कम हेल्दी माना जाता है। इससे आपको इंफ्लेमेशन भी हो सकता है। तिलापिया में ओमेगा 3 के मुकाबले ओमेगा 6 अधिक होता है। इसलिए तिलापिया साल्मन मछली से थोड़ा कम हेल्दी होती है।

Tilapia fish

तिलापिया के स्वास्थ्य लाभ क्या होते हैं?

तिलपिया (Tilapia Fish) से आपको प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलते हैं जोकि दोनों ही आपकी अच्छी सेहत के लिए आवश्यक है। अगर आप एक अच्छी और विश्वसनीय सोर्स से तिलापिया खरीदते हैं तो उनसे आपको बहुत कम रिस्क होंगे।

इसे भी पढ़ें: मस्तिष्क से लेकर वजन घटाने तक फायदेमंद है तिलापिया मछली (Tilapia Fish) का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके 7 फायदे

क्या तिलापिया मछलियां खाने में सुरक्षित होती हैं?

अगर अच्छी स्थितियों में मछली पालन किया जाए तो यह बिल्कुल सुरक्षित होती है। इस मछली को गर्भवती महिला और ब्रेस्ट फीडिंग महिलाओं के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे 2 साल से ऊपर की उम्र के बच्चों के लिए अच्छा बताया जाता है क्योंकि इसमें आमतौर पर मर्करी का लेवल कम होता है और दूषित सामग्री (कंटामिनेंट कंटेंट) भी कम होती है।

क्या तिलापिया में डायोक्सिन होते हैं?

डायोक्सीन टॉक्सिक पदार्थ होते हैं जो कि वातावरण को प्रदूषित करते हैं और आपकी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। यह मछली, पशुओं और शेलफिश के टिश्यू में पाए जाते हैं और ज्यादातर लोग इन्हें खा भी जाते हैं। बहुत से देश डायोक्सिन कंटामिनेशन के लिए चेक भी करते हैं। कंटामिनेटेड एनिमल डायोक्सिन का एक मुख्य स्रोत होते हैं। अगर मछली पालन के फार्म्स सुरक्षा स्टैंडर्ड से मैच करेंगे तो हानिकारक डायोक्सिन का हमारी डाइट में आने के चांस बहुत ही कम होंगे। तिलपिया (Tilapia Fish) में बाकी की मछलियों के मुकाबले बहुत कम या बिल्कुल ही डायोक्सिन नहीं होते हैं।

तिलापिया मछली बनाने का तरीका (Tilapia Fish Recipe)

मसालेदार नींबू/लहसुन में पके हुए तिलपिया (Tilapia Fish) सबसे अच्छे और हेल्दी सी फूड्स में से एक माना जाता है। इसे आप घर पर बना सकते हैं। ओवन में पॉप करने से पहले आपको तैयारी के लिए सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है।

सामाग्री

  • लाल मिर्च पाउडर
  • काली मिर्च
  • मक्खन
  • लहसुन
  • नींबू का रस
  • ताजा पार्सले
  • तिलापिया फिलेट

tilapia fish recipe

विधि

  • एक कटोरे में मैरिनेड के लिए सामग्री मिलाएं।
  • तिलापिया फिलेट्स के ऊपर फैलायें।
  • पहले से गरम ओवन में 350 डिग्री फारेनहाइट (180 डिग्री C) पर 15-20 मिनट तक बेक करें।
  • मक्खन इस व्यंजन को बहुत स्वादिष्ट स्वाद देता है।लेकिन यदि आप हेल्थ कॉन्शियस हैं, तो आप इसे जैतून के तेल से भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है सैल्मन मछली, जानें इसे खाने के 6 फायदे

अगर आप रेड मीट नहीं खाना चाहते और उसकी बजाए कोई हेल्दी और अच्छा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए तिलपिया (Tilapia Fish) बेहतर ऑप्शन है। लेकिन अगर आप तिलापिया की बजाए भी कोई और ज्यादा हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो आप साल्मन, कोड ट्राउट आदि खा सकते हैं। अगर आप तिलपिया (Tilapia Fish) को अपनी डाइट में एड करने की सोच रहे हैं तो केवल किसी विश्वसनीय जगह से ही इसे खरीदें ताकि वह आपके लिए हेल्दी रहे और उसे खाने के बाद आपको कोई हेल्थ रिस्क न हो।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

क्या कोरोनाकाल में गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए चुकंदर का सेवन? जानें कारण और इसे खाने के फायदे

Disclaimer