
शिशुओं के लिए मां का दूध काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही उनके शरीर का विकास भी बेहतर तरीके से होता है। लेकिन इन दिनों वयस्को में ब्रेस्ट मिल्क पीने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग और साइट्स पर बताया जा रहा है कि ब्रेस्ट मिल्क पीने से वयस्कों में मांसपेशियों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। ऐसे में कई वयस्क ऑनलाइन ब्रेस्ट मिल्क खरीद कर इसका सेवन करते हैं। ताकि मांसपेशियों की ग्रोथ अच्छी हो और इससे शरीर स्वस्थ हो। लेकिन क्या इस तरह का ब्रेस्ट मिल्क वयस्कों के लिए फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्या वयस्कों के लिए ब्रेस्ट मिल्क पीना सुरक्षित है?
ब्रेस्ट मिल्क के फायदे (Benefits of Breast Milk in Adults)
ब्रेस्ट मिल्क का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं जैसे - जलने, आंखों में संक्रमण, डायपर रैश और घावों इत्यादि को दूर करने में किया जा सकता है। यह शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या फिर डायटीशियन से विचार जरूर लें।
वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ब्रेस्ट मिल्क से मसल्स की ग्रोथ अच्छी की जा सकती है। लेकिन इस पर अभी तक कोई रिसर्च सामने नहीं आया है, जिसमें यह कहा गया हो कि ब्रेस्ट मिल्क वयस्कों के मसल्स की ग्रोथ को अच्छा करते हैं। इसलिए अगर आप ब्रेस्ट मिल्क का सेवन मसल्स की ग्रोथ करने के लिए कर रहे हैं, तो एक बार इस पर विचार जरूर करें।
इसे भी पढ़ें - शिशु को दूध से नहलाने के क्या फायदे होते हैं? डॉक्टर से जानें क्या मिल्क बॉथ सुरक्षित है
ब्रेस्ट मिल्क के नुकसान (Side Effects of Breast Milk in Adults)
ब्रेस्ट मिल्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ब्रेस्ट मिल्क आसानी से मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में कई लोग ऑनलाइन ब्रेस्ट मिल्क खरीदते हैं। ऑनलाइन खरीदे गए ब्रेस्ट मिल्क की गुणवत्ता पर विश्वास करना आपके शरीर के लिए नुसकानदेय हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं किस तरह यह ब्रेस्ट मिल्क स्वास्थ्य के लिए हो सकते हैं नुकसानदेय-
ऑनलाइन खरीदा गया ब्रेस्ट मिल्क स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, रो ह्यूमन ब्रेस्ट मिल्क या फिर बिना पाश्चुरीकृत अवस्था में खरीदे गए दूध का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। इससे आपको कई तरह की फूड्स से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैँ। खासतौर पर इस तरह के दूध का सेवन करने से ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया होने की समस्या होती है।
इस समस्या में सांस से जुड़ी बीमारी जैसे- निमोनिया होने का खतरा रहता है। इसके अलावा इससे पाचन से जुड़ी बीमारी जैसे- दस्त, उल्टी, मतली की परेशानी हो सकती है। इसके अलाव ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करते समय अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए, तो कई तरह के वायरल और बैक्टीरियल समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए ऑनलाइन खरीदा गया ब्रेस्ट मिल्क स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
हालांकि, अगर आपके पास कोई ऐसा साधन है, जिससे आप सीधे तौर पर ब्रेस्ट मिल्क प्राप्त कर सकते हैं, तो यह कुछ हद तक आपके शरीर को फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि लंबे समय तक स्टोर किए गए दूध का सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए इस तरह के दूध का सेवन न करें।
इसे भी पढ़ें - ब्रेस्ट मिल्क को बिना फ्रिज के सामान्य तापमान पर स्टोर करके कितनी देर रख सकते हैं? जानें जरूरी बातें
ब्रेस्ट मिल्क वयस्कों के लिए जरूरी नहीं होता है। हालांकि, अगर आप इसका सेवन करना चाहते हैं, तो सीधे तौर पर प्राप्त ब्रेस्ट मिल्क का सेवन कर सकते हैं। ऑनलाइन या फिर लंबे समय तक स्टोर किए गए ब्रेस्ट मिल्क का सेवन न करें। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।