आड़ू यानी पीच (Peace) यह काफी हद तक सेब जैसा दिखता है। स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर की प्रचुरता होती है। इसके साथ ही इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। अब सवाल यह है कि क्या गर्भवती महिला और शिशु के लिए यह फायदेमंद है या नहीं? न्यूट्रीशन एक्सपर्ट शिवी श्रीवास्तव के अनुसार, यह फल गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन आपको बता दें कि हर एक चीज को खाने को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, इस फल को खाने से पहले आप इसके बारे में भी अच्छे से जान लें। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में आड़ू खाने के क्या फायदे होते हैं?
गर्भावस्था में आड़ू खाने से पहले किन बातों का रखना चाहिए ख्याल
आड़ू विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह सारे तत्व बहुत ही जरूरी माने जाते हैं। डाइट एक्सपर्ट शिवी के अनुसार, गर्भावस्था में आड़ू का सेवन करना चाहिए, यह उनको आवश्यक तत्व प्रदान करता है। प्रेग्नेंसी में विटामिन सी और आयरन की जरूरत होती है। विटामिन सी फिटस के विकास के लिए जरूरी माना जाता है। इसके अलावा दांतों, हड्डियों और टिश्यू के सही गठन के लिए विटामिन सी की आवश्यकता होती है।
आड़ू में मौजूद डायटरी फाइबर गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। यह उनके पाचनतंत्र को मजबूत रखने में उनकी मदद करते हैं। इसमें मौजूद आयरन और पोटैशियम शरीर के आवश्यक पोषक तत्व माने जाते हैं। हां, लेकिन आड़़ू का सेवन करने से पहले हमें पेस्टीसाइड का ध्यान रखना चाहिए। अगर आड़ू में पेस्टीसाइड्स हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ ऑर्गेनिक आड़ू का ही सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी के दौरान दोबारा गर्भवती हो सकती है महिला? जानें क्या कहती हैं एक्सपर्ट
आड़ू में मौजूद न्यूट्रीशनल वैल्यू
इन न्यूट्रिशनल वैल्यू से आप जान सकते हैं कि यह गर्भवती महिलाओं के लिए कितना फायदेमंद होता है। शिवी के अनुसार, एक सामान्य आकार के आड़ू (150 ग्राम) में पाए जाने वाले पोषक तत्व-
- कैलोरी – 59 किलोकैलोरी
- फैट – 0.4 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट – 14 ग्राम
- आयरन – 0.4 मिलीग्राम
- फाइबर – 2.3 ग्राम
- मैग्नीशियम – 14 मिलीग्राम
- प्रोटीन – 1.4 ग्राम
- पोटैशियम – 285 मिलीग्राम
- विटामिन ए – 489 आईयू
- विटामिन सी – 10 मिलीग्राम
गर्भावस्था में आड़ू का सेवन करने के लाभ
विटामिन सी की पूर्ति
करीब 100 ग्राम आड़ू में 7 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो प्रेग्नेंसी में हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा यह शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करता है। विटामिन सी आयरन को अवशोषित करने और एनीमिया के खतरे को कम करने में हमारी मदद करता है। इतना ही नहीं विटामिन सी की मदद से फिटस टिश्यू, दांतों, हड्डियों, कार्टिलेज, ब्लड वेसल्स और मांसपेशियों का निर्माण करने में हमारी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी हो या पीरियड्स महिलाओं के शरीर के साथ जुड़ी हुई है ये खास चीज, जानें क्या है ये और क्यों है जरूरी
पोटैशियम
आड़ू में पोटैशिमय की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो प्रेग्नेंस में बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है। पोटैशिमय मां और शिशु में फ्लूइड संतुलित करके रखता है। पोटैशियम की वजह से प्रेगनेंसी के दौरान ऐंठन, थकान और सूजन की शिकायत नहीं होती है। इसके साथ ही पोटैशियम गर्भवती महिलाओं में होने वाले डिप्रेशन, एंग्जायटी और मूड स्विंग की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है।
वजन को करे कंट्रोल
प्रेग्नेंसी के दौरान आड़ू का सेवन करना काफी बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा भी कामी कम होती है, जो शरीर के वजन को कम करने में हमारी मदद करता है।
फोलिक एसिड
करीब 100 ग्राम आड़ू में 4 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह तत्व काफी आवश्यक है। खासतौर पर गर्भावस्था के तीसरे माह में यह बच्चों के मानसिक विकास में सहायक माना जाता है। इसलिए गर्भावस्था के तिमाही माह में इसका सेवन जरूर करें।
Read More Articles on Women's Health in Hindi