सिगरेट कर रही है शाहरूख की हड्डियां कमजोर!

धूम्रपान का असर हमारी हड्डियों पर होता है और वे समय के साथ कमजोर होती चली जाती हैं, जानिए कैंसे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सिगरेट कर रही है शाहरूख की हड्डियां कमजोर!


cigarette ker rahi hai shahrukh ki haddiyaa kamjor

बीते दिनों शाहरुख खान के कंधे के ऑपरेशन की खबर ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी। बताया गया कि शाहरुख का दायां कंधा कमजोर है और इसी के चलते उन्‍हें बार-बार इसकी सर्जरी करवाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन, अब एक और बात सामने आ रही है। इसमें शाहरुख के 'सिगरेट-प्रेम' को उनकी इस परेशानी की वजह माना जाता रहा है। धूम्रपान का असर हमारी हड्डियों पर होता है और वे समय के साथ कमजोर होती चली जाती हैं।

 

हाल ही में कंधों के दर्द से परेशान शाहरुख का मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में ऑपरेशन हुआ। यह 8वां मौका था जब उनकी हड्डियों की सर्जरी हुई। उनके कंधे की सूक्ष्‍म सेल्‍स में खून की आपूर्ति बाधित हो रही थी।भले ही उन्‍हें दो महीने तक आराम की सलाह दी गई है। लेकिन, विशेषज्ञ मानते हैं कि शाहरुख की सिगरेट की लत ही इस समस्‍या की सबसे बड़ी वजह है।

 

जानकार बताते हैं, हड्डियों पर सिगरेट का पहला असर ऑस्‍टोपीनिया के तौर पर नजर आता है जो बाद में ऑस्टियोपोरिसस में बदल जाता है।

 

सिगरेट हमारे लिए किस हद तक खतरनाक है इसका एक साक्ष्‍य यह भी है कि किसी व्‍यक्ति का बॉडी मास इंडेक्‍स (बीएमआई) बिगड़ने पर 50 से 55 वर्ष की उम्र तक आकर उसकी हड्डियों पर इसका असर नजर आता है, लेकिन जो लोग सिगरेट पीते हैं, वे 35 से 40 वर्ष की उम्र में ही इस प्रकार की तकलीफों का समाना करने लगते हैं। और तो और सिगरेट में मौजूद निकोटिन के चलते हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि उनके टूटने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही रीढ़ की हड्डी में दर्द, खिंचाव व मांसपेशियों से जुड़ीं अन्‍य कई परेशानियां भी आपको घेर सकती हैं।



Read More Articles on Health News in hindi

Read Next

जानलेवा हो सकती है पेसिव स्‍मोकिंग

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version