क्या अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेद एक्सपर्ट

अश्वगंधा स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। लेकिन क्या इसकी मदद से हाइट को बढ़ा सकते हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है? जानें क्या कहते हैं आयुर्वेद एक्सपर्ट


Ashwagandha For Height : आयुर्वेद में अश्वगंधा का विशेष महत्व है। इसके सेवन से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। कई आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से हड्डियों मजबूत होती हैं। साथ ही हमारे शरीर का स्ट्रेंश भी बेहतर होता है। आज हम इस लेख में बताएंगे कि क्या अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है या नहीं? इस विषय पर जानकारी के लिए हमने गाजियबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से बात की है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

किन चीजों पर डिपेंड होता है डाइट?

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि 60 से 80 फीसदी हाइट बढ़ना जेनेटिक्स पर डिपेंड करता है। इसके अलावा आप किस तरह का आहार लेते हैं। इसपर भी हाइट निर्भर करता है। वहीं, आसपास के वातावरण के अनुसार भी आपका हाइट कम या ज्यादा हो सकता है। इसलिए आहार और लाइफस्टाइल को बेहतर करना जरूरी होता है। 

इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा, शतावरी और आंवला खाने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

कैसे बढ़ती है हाइट?

पिट्यूटरी ग्रंथि की मदद से हमारी हाइट बढ़ती है। दरअसल, इस ग्रंशि ते ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन्स का स्त्राव होता है। इसकी मदद से हड्डियों की लंबाई और ग्रोथ बेहतर होती है, जिससे आपकी हाइट बढ़ सकती है। इसके साथ ही यह मसल्स को इंप्रूव करने में भी आपकी मदद कर सकती है। ऐसे में सवाल यह उठता है क्या अश्वगंधा हा़इट बढ़ा सकती है? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में-

क्या अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है?

आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि अभी तक कोई ऐसा वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, जिसमें यह साबित हुआ हो कि अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है। साथ ही न ही कोई ऐसा प्रमाण मिला है कि इसके खाने से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन बढ़ता है। हालांकि, अश्वगंधा आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। 

नियमित रूप से अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में हार्मोंस को बैलेंस कर सकते हैँ। इसके अलावा अश्वगंधा स्ट्रेस लेवल को घटा सकता है। ऐसे में आप कह सकते हैं कि इससे आपकी हाइट और हेल्थ को मेंटेंन किया जा सकता है। 

अश्वगंधा से हाइट बढ़ती है इसके बारे में अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। हालांकि, अगर आप अश्वगंधा का सेवन करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

 

Read Next

यादाश्त बढ़ाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के बताए ये 5 नियम, तेज होगी मेमोरी पॉवर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version