Expert

क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज खुबानी खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

ब्लड प्रेशर के मरीजों को डाइट के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस लेख में जानते हैं कि क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों खुबानी का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज खुबानी खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें


आज के दौर में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज एक आम समस्या मानी जाती है। समय के साथ लोगों की लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। साथ ही, डेस्क जॉब के कारण शारीरिक गतिविधियों में तेजी से कमी आई है। यह कुछ बदलाव शरीर में आलस और हार्मोन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इनके साथ ही, मोटापा भी डायबिटीज और हाई बीपी की संभावना को बढ़ा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर में व्यक्ति की नसों पर अतिरिक्त दबाव बनता है, जो हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े हृदय रोग और अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने के लिए मरीज को लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव की सलाह दी जाती है। ऐसे में कुछ चीजों को डाइट से बाहर किया जाता है, तो कुछ चीजों को शामिल किया जाता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या हाई बीपी में खुबानी का सेवन कर सकते हैं?

क्या हाई बीपी में खुबानी का सेवन कर सकते हैं? - Is Apricot Good For High Blood Pressure?

हाई बीपी प्रेशर के मरीजों की डाइट में कई तरह के फलों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल किया जाता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खुबानी खाने की भी सलाह दी जाती है। खुबानी के फ्रेश फल के मुकाबले ड्राई (सूखी) खुबानी ब्लड प्रेशर के मरीजों को लिए फायदेमंंद मानी जाती है। दरअसल, खुबानी में पोटेशियन की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो ब्लज प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसके अलावा, खुबानी नसों को आराम पहुंचाने में भी मदद करती है। इससे नसों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है।

is-apricot-good-for-high-blood-pressure-inside

हाई ब्लड प्रेशर में खुबानी खाने के फायदे - Apricot Benefits During High Blood Pressure in Hindi

शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करती है

खुबानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। फ्रेश खुबानी के सेवन से शरीर में पानी की मात्रा नियंत्रित होती है। साथ ही, इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर के फ्लूयड को बैलेंस करने में भी मुख्य भूमिका निभाता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।

पोटेशियम

खुबानी में पोटेशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, यह शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व मानी जाती है। पोटेशियम ब्लड प्रेशर के मरीजो में सोडियम के प्रभावों के करने में मदद करती है। सोडियम ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

नसों के दबाव को कम करें

पोटेशियम शरीर के नसों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और हृदय पर दबाव कम होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं ये 3 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत

Best Diet To Reduce High Blood Pressure?: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर समस्या होती है, उन्हें अन्य बीमारियों का जोखिम अधिक होता है। हाई ब्लड प्रेशर किडनी और हार्ट रोग होने की संभावना अधिक होती है। हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से हाई ब्लड की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Read Next

पेट की जलन-एस‍िड‍िटी को शांत करने के लिए खाएं ये 7 फल और सब्‍ज‍ियां, जल्‍द म‍िलेगा आराम

Disclaimer