Apple Cider Vinegar: सेब का सिरका एक नैचुरल टॉनिक है। इसे सेब के रस को फरमेंट करके बनाया जाता है। इसलिए इसे एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर घरों में सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। कोई खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, तो कोई सेहतमंद रहने के लिए इसका उपयोग करता है। इतना ही नहीं, सेब के सिरके को फैट और कैलोरी बर्न करने, वजन घटाने और ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि सेब का सिरका इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और हार्ट हेल्थ में सुधार करता है। सेब के सिरके का उपयोग पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। यानी इसे एक पावरफुल ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या वाकई सेब का सिरका सेहत के लिए फायदेमंद होता है? क्या वाकई सेब का सिरका पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है? आइए, इसके बारे में aimilhealthcare की एमडी डॉ. नितिका कोहली से जानते हैं-
क्या वाकई सेब का सिरका सेहत के लिए अच्छा है?- Is Apple Cider Vinegar Good for Health in Hindi
डॉ. नितिका कोहली कहती हैं कि आजकल ज्यादातर लोग वेट लॉस करने और डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। आयुर्वेद की मानें तो सेब का सिरका क्षार होता है। सेब के सिरके की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए सभी लोगों के लिए सेब के सिरके का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है। खासकर, जिन लोगों का पाचन-तंत्र कमजोर है, उन्हें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों को पेट में जलन, गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, उनके लिए भी सेब का सिरका नुकसानदायक होता है। वहीं, अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई दिक्कत जैसे फोड़े-फुंसियां, रेडनेस या एक्जिमा है, तो सेब का सिरका पीने से बचना चाहिए। दरअसल, सेब का सिरका गर्म होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट में गर्मी बढ़ती है, जिसकी वजह से दिक्कतें होनी शुरू हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर कब पीना चाहिए? जानें सही तरीका और समय
सेब का सिरका पीने के नुकसान- Apple Cider Vinegar Side Effects in Hindi
- सेब का सिरका पोषक तत्वों के अवशोषण को धीमा कर सकता है।
- इसे पीने से कब्ज और एसिडिटी की दिक्कत बढ़ सकती है।
- सेब का सिरका अपच और गैस की समस्या का कारण बन सकता है।
- इस सिरके को पीने से भूख कम हो सकती है।
- एप्पल साइडर विनेगर हड्डियों को नुकसान पहुंचा सता है।
- इसमें अम्लीय गुण होते हैं। इसकी वजह से यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।
- इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट, सीने और गले में जलन का अनुभव हो सकता है।
- सेब का सिरका त्वचा को भी नुकसान पहुंचा सकता है। यह त्वचा पर लालिमा और जलन का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें- सेब के छिलके की चटनी खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें इसकी रेसिपी
अगर आप भी अक्सर ही सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो थोड़ा रुक जाएं। वजन घटाना हो या फिर डाइजेशन को बेहतर बनाना हो, सेब के सिरके का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version