Doctor Verified

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये इंडियन फूड्स, मिलेगा फायदा

Indian Foods To Control Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कुछ इंडियन फूड्स का सेवन फायदेमंद होता है, जानें इनके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये इंडियन फूड्स, मिलेगा फायदा

Indian Foods To Control Hypertension: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। आज के समय में यह समस्या कम उम्र के लोगों में ही देखने को मिलती है। शराब का सेवन और स्मोकिंग करने वाले लोगों में यह बीमारी जल्दी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपको दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। हाई ब्लड प्रेशर को मेडिकल की भाषा में हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हेल्दी फूड्स का सेवन करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग का अभ्यास करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है। आइये इस लेख में जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए फायदेमंद भारतीय फूड्स के बारे में।

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद भारतीय फूड्स- Indian Foods To Control Hypertension in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में लाइफस्टाइल और डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या में सही समय पर उचित कदम न उठाने से आपकी जिंदगी खतरे में आ सकती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और मिनरल्स से युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। पुराने समय में लोग खानपान की वजह से ही इन समस्याओं के शिकार नहीं होते थे।" हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को कुछ इंडियन फूड्स का रोज सेवन करना चाहिए।

Indian Foods To Control Hypertension

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं साइलेंट, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए खाएं ये इंडियन फूड्स-

1. चिया, अलसी और कद्दू के बीज

कद्दू की सब्जी का सेवन पूरे भारत में खूब किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू के बीज का सेवन करने से शरीर को कई गुना ज्यादा फायदे मिलते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए आपको डाइट में कद्दू के बीज, चिया सीड्स और अलसी को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, आर्जिनिन और अमीनो एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

2. जामुन खाएं

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जामुन खाना फायदेमंद होता है। जामुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, और फ्लेवोनोइड्स की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करने में मदद मिलती है।

3. बाजरे का करें सेवन

बाजार पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

4. तरबूज खाएं

हाई ब्लड प्रेशर में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है। तरबूज में साइट्रलाइन नामक अमिनो एसिड, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से हाई बीपी को मैनेज करने में मदद मिलती है।

5. केला खाएं 

हाई ब्लड प्रेशर में केला भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को ठीक रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

हाई बीपी से बचने के लिए आपको जीवनशैली और खानपान में जरूरी सुधार करने की सलाह भी दी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शारीरिक रूप से निष्क्रिय होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है नाइट्रिक ऑक्साइड, जानें इसे बढ़ाने के 5 नेचुरल उपाय

Disclaimer