फिट और हेल्दी दिखने वाले ये इंडियन सेलेब्स हैं डायबिटीज के शिकार, जानें कैसे कंट्रोल रखते हैं ब्लड शुगर लेवल

इंटरनेश्नल डायबिटीज फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 537 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। कई इंडियन सेलेब्स भी इसमें शामिल हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिट और हेल्दी दिखने वाले ये इंडियन सेलेब्स हैं डायबिटीज के शिकार, जानें कैसे कंट्रोल रखते हैं ब्लड शुगर लेवल


डायबिटीज आज के समय में एक जटिल समस्या बन चुकी है। इंटरनेश्नल डायबिटीज फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 537 मिलियन लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में देश के जाने माने सेलिब्रिटी भी इससे नहीं बच पाए हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में। 

कमल हसन 

एक्टर कमल हसन भी टाइप1 डायबिटीज की चपेट में आ गए थे। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कई बार बताया कि यह एक प्रकार का मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जिससे निजात पाई जा सकती है। इसे मैनेज करने के लिए उन्होंने निरंतरता के साथ एक्सरसाइज, वर्कआउट और योग करने के साथ शराब से दूरी बनाई। 

समंथा रुथ प्रभू 

समंथा रुथ प्रभू को साल 2013 में डायबिटीज हुई थी। यही नहीं वे Myositis नामक बीमारी की भी चपेट में आ चुकी हैं। डायबिटीज को मैनेज करने के लिए उन्होंने अपने खान-पान और एक्सरसाइज पर काफी ध्यान दिया। इस दौरान वे शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहीं। 

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज नाश्ते में ले सकते हैं इन 4 चीजों का स्वाद, सेहत के लिए भी है अच्छा

सुधा चंद्रन 

टीवी सिनेमा की एक्ट्रेस सुधा चंद्रन भी डायबिटीज की शिकार हो गई थीं, लेकिन उन्होंने इससे जंग लड़ इस समस्या को पूरी तरह मैनेज किया। सुधा के मुताबिक खाना ही सबकुछ नहीं है। खान-पान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर आप इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं। 

रेखा 

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने भी डायबिटीज से जंग लड़ी है। कुछ सालों पहले उन्हें डायबिटीज हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने खान-पान को पूरी तरह हेल्दी बना लिया। इस दौरान उन्होंने सलाद और सब्जियां आदि खाने के साथ ही जंक फूड से दूर बना ली। इसके लिए वे नियमित तौर पर व्यायाम भी करती रहीं। 

sonam

सोनम कपूर अहूजा 

एक्ट्रेस सोनम कपूर को 17 साल की उम्र में टाइप 1 डायबिटीज (जुवेनाइल डायबिटीज) डायग्नोस हुआ था। हालांकि, सोनम ने इसे मैनेज करने के लिए काफी मेहनत की। उन्होंने नियमित तौर पर एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दिया। इसके लिए उन्होंने अपने खान-पान को हेल्दी करने के साथ ही स्विमिंग और जिम में एक्सरसाइज आदि की। 

इसे भी पढ़ें- ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए रोज की डाइट में शामिल करें ये 3 रेसिपीज, रहेंगे हेल्दी

अनिल कुंबले 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले भी टाइप 1 डायबिटीज के शिकार थे। इसे मैनेज करने के लिए उन्होंने खान-पान को हेल्दी रखने के साथ ही योग, रनिंग, एक्सरसाइज आदि की। यही नहीं इस दौरान उन्होंने खुद को मेंटली भी काफी एक्टिव रखा। 

गौरव कपूर 

टीवी सिनेमा के जाने-माने चेहरे गौरव कपूर 22 साल की उम्र में ही टाइप 1 डायबिटीज का शिकार हो गए थे। ऐसे में उन्होंने डायबिटीज के लक्षणों को मैनेज करने के लिए फंक्शनल ट्रेनिंग, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर काफी ध्यान दिया।

Read Next

पैर की मांसपेश‍ियों में आई जकड़न को दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये 5 उपाय, दर्द से म‍िलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version