Over 800 Million People Suffering From Diabetes in Hindi: आजकल खराब खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली के चलते बहुत से लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज के मामले पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़े हैं और इसमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। आमतौर पर फीजिकल एक्टिविटी की कमी या जीवनशैली बहुत खराब होने से डायबिटीज की समस्या होती है। हाल ही में द लांसेट ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक पिछले 30 सालों में डायबिटीज के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़े हैं। जबकि साल 1990 में यह मामले काफी कम थे। इनमें से बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें डायबिटीज का इलाज ठीक तरीके से नहीं मिल पाया है। आइये जानते हैं इस स्टडी के बारे में।
800 मिलियन लोग हैं डायबिटीज का शिकार
द लांसेट की रिपोर्ट के मुताबिक साल 1990 में डायबिटीज के मरीजों का आंकड़ा 7 फीसदी था, जो अब बढ़कर 14 फीसदी तक पहुंच चुका है। दुनियाभर में कुल 800 मिलियन लोग डायबिटीज का शिकार हैं। जबकि, साल 1990 में केवल 200 मिलियन लोग ही डायबिटीज का शिकार थे। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसपर एक्शन लेने के बारे में बात की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मामले दुनियाभर में कई गुना बढ़े हैं इसलिए इसपर ध्यान देने की जरूरत है।
क्यों बढ़ रहा है डायबिटीज का जोखिम?
- डायबिटीज का जोखिम बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
- स्मोकिंग करने या शराब पीने से भी डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है।
- कई बार वजन बढ़ने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने से भी डायबिटीज हो सकती है।
- बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है।
- खराब डाइट लेने या गलत जीवनशैली फॉलो करने के चलते भी डायबिटीज हो सकता है।
- कई मामलों में शारीरिक गतिविधियों की कमी के चलते भी यह समस्या हो सकती है।
- कुछ बार ज्यादा दवाएं खाने से भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है।