सिंगापुर के बाद भारत में कोहराम मचा रहा है कोरोना का नया KP.2 वेरिएंट, अब तक 290 नए मामलों की हुई पुष्टि

कोविड का नया सब वेरिएंट KP.2 सिंगापुर के बाद अब भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। भारत में अबतक इसके कुल 290 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सिंगापुर के बाद भारत में कोहराम मचा रहा है कोरोना का नया KP.2 वेरिएंट, अब तक 290 नए मामलों की हुई पुष्टि


साल 2020 में दुनियाभर में कोहराम मचाने वाली बीमारी कोरोना वायरस का सिलसिला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोरोना के नए-नए वेरिएंट लोगों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोविड के सब वेरिएंट KP.2 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले यह वायरस सिंगापुर में तबाही मचा रहा था, लेकिन अब यह भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसे देख लोगों में एक बार फिर से कोरोना को लेकर चिंता हो रही है। 

324 नए मामलों की हुई पुष्टि 

भारत में कुछ दिनों में कोविड के नए सब वेरिएंट KP.2 और KP.1 के मामले तेजी से बढ़े हैं। देश में अबतक KP.2 के 290 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, इसका दूसरा वेरिएंट KP.1 भी अब तक 34 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। अच्छी बात यह है कि मरीजों को अन्य वेरिएंट्स की तरह संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ रहा है। इसलिए ऐसे में इस वेरिएंट से बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। 

इन राज्यों में मिले अधिक मामले 

भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (SARS-CoV-2) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो केपी.1 और केपी.2 वेरिएंट के मामले भारत के अलग-अलग हिस्सों में देखे गए हैं। केवल महाराष्ट्र में ही केपी.2 के 148 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, अन्य मामले उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों से सामने आए हैं। वहीं, केपी.1 के 23 मामले पश्चिंम बंगाल से दर्ज किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें - कोरोना के नए JN.1 वैरिएंट को लेकर सरकार अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी

सिंगापुर में 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

सरकार द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक केपी.1 और केपी.2 वेरिएंट भारत आने से पहले सिंगापुर में भी अच्छी खासी तबाही मचा चुके हैं। सिंगापुर में 4 मई से 11 मई के बीच 25, 900 नए मामलों की पुष्टि की जा चुकी है, जोकि एक अच्छा खासा आंकड़ा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस वेरिएंट से ज्यादा डरने के बजाय आपको सतर्क रहने की जरूरत है। 

Read Next

MS Dhoni की चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट, लंदन जाकर करा सकते हैं घुटनों की सर्जरी

Disclaimer