How To Prevent Malaria in Hindi: डेंगू और मलेरिया भारत में एक बड़े खतरे के तौर पर देखे जाते हैं। मच्छरों के कारण फैलने वाली ये बीमारियां लोगों ने पिछले कुछ सालों में लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाया है। मलेरिया का संक्रमण भारत ही नहीं, बल्कि कई पड़ोसी देशों में भी इसका कहर देखा जाता है। हर साल मलेरिया के चलते भारत में सैकड़ों लोगों की मौत होती है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि मलेरिया के मामले पिछले कुछ महीनों में तेजी से कम हुए हैं। कुछ दिनों पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2017 से लेकर 2023 तक मलेरिया के मामले 69 प्रतिशत तक कम हुए हैं।
क्या साल 2030 तक मलेरिया फ्री होगा भारत?
हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मलेरिया को हरी झंडी दी गई है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत साल 2030 तक मलेरिया से मुक्त हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि भारत में मलेरिया के मामले 75 मिलियन तक कम हुए हैं। अब साल 2023 में यह मामले केवल 20 लाख ही रह गए हैं। लंबे समय बात यह मामले काफी कम हुए हैं। हालांकि, सरकार भी भारत को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है।
इसे भी पढ़ें - मलेरिया क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और उपचार
मलेरिया से बचने के तरीके (How to Prevent Malaria in Hindi)
- मलेरिया से बचने के लिए आपको मच्छरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको मच्छरदानी या मॉइस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- मलेरिया से बचने के लिए आपको घर के खिड़की और दरवाजों को बंद रखना चाहिए।
- इसके लिए आपको फुल स्लीव्स के कपड़े पहनने चाहिए।
- इसके लिए आप कीटनाशक दवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ऐसे में आप घर की टंकी और बर्तनों में पानी न जमा होने दें।
- अगर आपको बुखार या अन्य लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।