यदि आप वजन कम करने की कोशिश करने वालों में हैं और अपने एक्सट्रा फैट को कम करना चाहते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कोई डाइट या ड्रिंक नहीं कुछ सॉस और मसाले भी आपके वजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। सॉस या मसाला आपके खाने को बोल्ड फ्लेवर देते हैं और स्वाद कलियों को खुश रखते हैं। यहां हम आपको कुछ 5 ऐसे सॉस बताएंगे, जो आप अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल की सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
सभी जानते हैं कि एप्पल साइडर विनेगर शरीर के फैट को कम करके वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जो पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे आप लंबे समय तक फुलर महसूस करते हैं। इसलिए आप सब्जी या सलाद में एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको एप्पल साइडर विनेगर पसंद नहीं है, तो अपने खाने में बाल्समिक सिरका मिलाएं। यह दोनों समान रूप से लाभकारी हैं।
टॉप स्टोरीज़
गुआकामोल या मैश्ड एवोकैडो
यह मसाला सॉस आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और आप हर दिन इसका आनंद ले सकते हैं। बस एक चौथाई एवोकैडो, लहसुन, लाइम रस को मैश करें और इसे अपने सैंडविच पर ठीक से फैलाएं। अब आप डिप लगाकर खाएं, इससे कैलोरी भी कम होती है। यह फाइबर से भरपूर है और इसमें हेल्दी फैट होता है, जो कि आपको एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए ये है सबसे बेस्ट डाइट चार्ट, 7 दिन में दिखेगा फर्क
हुम्मूस
हुम्मूस एक सुपर हेल्दी और स्वादिष्ट सॉस है। यह आपके मेयो और केचप की जगह एक स्वस्थ विकल्प है। फाइबर और प्रोटीन से भरी हुई कैलोरी में कम, हुम्मूस सबसे अच्छा है! यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे घर पर छोले, लहसुन, जैतून का तेल, नींबू का रस और नमक को मिलाकर बनाया जाता है।
साल्सा सॉस
साल्सा सॉस कैलोरी को कम करने में मददगार है क्योंकि यह कैलोरी में भी कम है और आपके सलाद ड्रेसिंग का एक अच्छा विकल्प है। इसलिए आप भी अंडे और सब्जियों में इसे जोड़ सकते हैं। बस सुनिश्चित करें कि आपका साल्सा सॉस सोडियम में कम हो और इसमें कोई शुगर नहीं हो।
इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन लोगों को बॉडी बिल्डिंग के लिए अपनाना चाहिए ये डाइट प्लान
सरसों का सॉस
वजन कम करने के लिए सरसों के बीज सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक हैं। सरसों के बीज में फाइबर होता है, जिसे पचाना मुश्किल होता है। इसलिए सरसों को पचाने के लिए आपको अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, परिणामस्वरूप, आप अधिक कैलोरी बर्न कर पाते हैं। इसके अलावा, फाइबर आपको ज्यादा समय तक फुलर रखेगा। आप अपने सैंडविच, सलाद या अंडे में सरसों का सॉस मिला सकते हैं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi