Expert

एक्‍सरसाइज के दौरान बॉडी को फ्लेक्सिबल रखना क्यों जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें

हमारे शरीर का फ्लेक्सिबल होना जरूरी है। एक्‍सरसाइज को ब‍िना फ्लेक्सिबि‍ल‍िटी के करना मुश्‍क‍िल है। चल‍िए जानते हैं क‍ि इसकी जरूरत। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्‍सरसाइज के दौरान बॉडी को फ्लेक्सिबल रखना क्यों जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें

Importance Of Flexibility To Exercise: एक्‍सरसाइज के दौरान फ्लैक्सिबिलिटी की खास भूम‍िका होती है। ज‍िन लोगों का शरीर लचीला होता है, वह एक्‍सरसाइज का ज्‍यादा फायदा उठा पाते हैं। वैसे तो, एक्‍सरसाइज करने से फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है लेक‍िन एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए भी इसकी जरूरत पड़ती है। कई ऐसे पोज होते हैं ज‍िसके फायदे तो बहुत होते हैं लेक‍िन लोग उसे आसानी से नहीं कर पाते। कारण है शरीर में लचीलेपन की कमी। आपका शरीर फ्लेक्सिबल नहीं है, तो आप मुश्‍क‍िल पोज और इंटेंस एक्‍सरसाइज को नहीं कर पाएंगे। आसानी से एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए शरीर का लचीलापन काम आता है। फ्लेक्सिबि‍ल‍िटी से पॉश्चर में भी सुधार होता है। इस लेख में हम जानेंगे एक्‍सरसाइज के ल‍िए फ्लैक्सिबिलिटी क्‍यों जरूरी है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।   


इस पेज पर:-


1. एक्‍सरसाइज में नहीं होगी थकान- Prevents Fatigue During Exercise  

कुछ लोग रोज एक्‍सरसाइज नहीं कर पाते। इसका कारण है थकान। थकान और कमजोरी महसूस होने के कारण लोग ज‍िम जाने से भी कतराते हैं। ऐसे लोग कुछ द‍िन एक्‍सरसाइज करके फ‍िर उसे छोड़ देते हैं। यह समस्‍या उन लोगों में ज्‍यादा होती है ज‍िनका शरीर फ्लेक्सिबल नहीं होता। एक्‍सरसाइज में थकान होने के कारण आपकी प्रोडक्‍ट‍िव‍िटी कम हो जाती है और लंबे समय तक एक्‍सरसाइज करने का मन नहीं करता। शरीर लचीला होगा, तो थकान भी कम होगी।     

2. चोट‍िल होने से बचेंगे- Prevents Injury   

अगर आप भी एक्‍सरसाइज करने के कारण बार-बार चोट‍िल हो जाते हैं, तो इसका एक कारण शरीर में लचीलेपन की कमी हो सकता है। ऐसा माना जाता है क‍ि ज‍िन लोगों के शरीर में लचीलापन होता है, वह कम चोट‍िल होते हैं और चोट लगने पर जल्‍दी ठीक भी हो जाते हैं।   

3. बैलेंस ठीक होगा- Maintain Balance 

flexibility importance to exercise

शरीर में लचीलापन रहेगा, तो संतुलन बेहतर होगा। संतुलन बेहतर रहेगा, तो आपके शरीर पर एक्‍सरसाइज का असर जल्‍दी नजर आएगा। बैलेंस न होने के कारण, एक्‍सरसाइज ठीक से नहीं हो पाती और उसका असर देखने को नहीं म‍िलता है। सही संतुलन के साथ एक्‍सरसाइज करेंगे, तो थोड़े समय में ही असर नजर आने लगेगा। 

4. ज्‍यादा समय तक एक्‍सरसाइज कर पाएंगे- Increase Exercise Limit

शरीर लचीला रहेगा तो आप ज्‍यादा समय के ल‍िए एक्‍सरसाइज कर पाएंगे। कुछ लोग ज‍िम जाते तो हैं,  लेक‍िन वह न तो फ‍िट हो पाते हैं और न एक्‍सरसाइज को पूरा कर पाते हैं। आप भी इस समस्‍या से जूझ रहे हैं, तो शरीर को लचीला बनाएं। इस तरह आपका एक्‍सरसाइज टाइम बढ़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें- लगातार बैठने और काम करने के बाद थोड़ी स्ट्रेंचिंग करने से क्यों मिलता है आराम? जानें फिटनेस में इसका महत्व

5. एक्‍सरसाइज का लक्ष्‍य पूरा होगा- Fulfill Fitness Goals

वैसे तो हर कोई हेल्‍दी रहने के ल‍िए एक्‍सरसाइज करता है। लेक‍िन एक्‍सरसाइज करने के पीछे लोगों का खास मकसद होता है। अगर आपका शरीर लचीला है, तो आप अपना लक्ष्‍य पूरा कर पाएंगे। एक्‍सरसाइज को सही ढंग से कर पाना और लंबे समय तक करने के बाद, शरीर में असर देखने को म‍िलता है। इसल‍िए फ‍िट रहने के ल‍िए शरीर में लचीलापन होना चाह‍िए।   

ठीक ढंग से एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए शरीर का लचीलापन जरूरी है। इसके साथ आप बेहतर ढंग से कसरत कर पाएंगे। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।     

यह विडियो भी देखें

Read Next

रोजाना स्विमिंग करने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे, जरूर करें ट्राई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version