
फिट रहने के लिए लोग व्यायाम करते हैं, लेकिन वे केवल शरीर के ऊपरी हिस्से की तरफ अधिक ध्यान देते हैं और ज्यादातर समय केवल एब्स और बाइसेप्स बनाने में ही लगाते हैं।
फिट रहने के लिए लोग व्यायाम करते हैं, लेकिन वे केवल शरीर के ऊपरी हिस्से की तरफ अधिक ध्यान देते हैं और ज्यादातर समय केवल एब्स और बाइसेप्स बनाने में ही लगाते हैं। जबकि कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि शरीर के ऊपरी हिस्से की तरह पैरों का भी व्यायाम बहुत फायदेमंद है। आज हम आपको फिट रहने और लंबी उम्र तक स्वस्थ दुरुस्त रहने के लाभ बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स
स्क्वॉट्स
पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए यह बेहतर वर्कआउट है। यह कई तरह का भी होता है। इसके नियमित अभ्यास से पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे करने के लिए पीठ को सीधी रखें। ध्यान रहे कि घुटने 90 डिग्री से अधिक के कोण पर न मुड़े हों, इससे चोट लग सकती है। लंजेस करने के लिए, सीधे नीचे की तरफ झुकें। एड़ी पूरे समय ऊपर ही होनी चाहिए। स्क्वॉट्स एंड लंजेस को अधिक चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए आप बेस बॉल जैसी अस्थिर सतह का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर स्क्वॉट्स करते समय पीठ में दर्द होता है तो पीठ के पीछे दीवार के सहारे एक जिम बॉल रखें। फिर इस बताई गई प्रक्रिया को दोबारा करें। इस प्रक्रिया की संख्या रोजाना धीरे-धीरे बढ़ाएं। स्क्वॉट्स एंड लंजेस को एक रैंप पर भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मसल्स और सिक्स पैक एब्स चाहिए तो रोज करें प्लैंक एक्सरसाइज, ये हैं 5 फायदे
बारबेल बेंच प्रेस
सीने में विस्तार व शेप लाने के लिए बेंच प्रेस वर्षों से सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज रही है। दुनिया भर के विशेषज्ञों द्वारा बेंच प्रेस को चेस्ट शेप्ड व मज़बूत करने के लिए मानक एक्सरसाइज माना गया है। इसे करने के लिए एक मानक ओलंपिक बैंच पर अपनी पीठ के बल फ्लैट लेट जाएं, अब अपने पैरों को ज़मीन पर सीधे कर वज़न वाली रौड को स्टैंड से हटाएं और चेस्ट की ओर नीचे लाएं और फिर ऊपर ले जाएं। रौड का संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों हाथों को साथ चलाएं।
काव्स रेज
एक ऊंचे प्लैटफॉर्म पर खड़ी हो जाएं। अधिक प्रतिरोध के लिए आप डंबबेल्स या बारबेल्स जैसे भार उठा सकती हैं। अब पैर की एडिय़ां ऊपर उठाएं और नीचे ले जाएं। इसका 5 सेट करें। पिंडलियों के लिए यह अच्छी कसरत है।
पुशअप्स
पुश-अप्स सामान्य एक्सरसाइज में से एक हैं। पुश-अप न सिर्फ आपके सीने को मजबूत बनाता है बल्कि यह आपके एब्स, ट्राइसेप्स, कंधे और धड़ को मजबूत व अच्छा बनाने के लिए काम करता है। आइये जानें क्या है पुश-अप वर्कआउट और यह कैसे आपकी बॉडी को मजबूत और आकर्षक बनाता है। चेस्ट, कंधे और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज पुश-अप्स करें। पुश-अप्स करने से सीना चौड़ा भी होता है। यह सांसों की बीमारियों को भी दूर करता है।
इसे भी पढ़ें : उर्वशी रौतेला फिटनेस के लिए जिम नहीं, बल्कि करती हैं ये आसान काम
ऐब्डक्टर एक्सरसाइज
ऐब्डक्टर एक्सरसाइज करते समय रेसिस्टेंस बैंड पैरों और ऐब्डक्टर पर बांधे जा सकते हैं। खासकर थेरा बैंड्स आपको पैरों की मांसपेशियां स्ट्रेच करने में मदद करते हैं। दौडऩे, जॉगिंग करने, स्विमिंग या सायक्लिंग जैसी एक्सरसाइज के बाद अपनी दोनों क्वॉड्राइसेप्स और हेमस्ट्रिंग्स को स्ट्रेच करना काफी महत्वपूर्ण होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Sports and Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।