कुछ लोगों में नींद नहीं आने, कुछ को नींद टूटने तो कुछ लोगों को नींद में अचानक झटके लगने जैसी समस्या भी होती है। जी हां, यह स्वास्थ्य से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें शरीर पूरी तरह से रेस्ट मोड में चला जाता है। हाल ही में हार्मोन और गट हेल्थ कोच व डाइटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर नींद में झटके लगना यानि हाइपनिक जर्क के कारण और इससे बचने के तरीकों के बारे में बाचचीत की है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
क्या है हाइपनिक जर्क?
आसान भाषा में समझें तो नींद में रहने के दौरान अगर आपको अचानक से झटके महसूस हो रहे हैं तो इसे हाइपनिक जर्क कहा जाता है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज करना अन्य बीमारियों का भी कारण बन सकता है। यह झटके आमतौर पर गहरी नींद के दौरान महसूस होते हैं। इसे नजरअंदाज करना आपकी हार्ट बीट को धीमा करने के साथ ही नर्वस सिस्टम पर भी प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, यह समस्या आम है, जो कई लोगों को रहती है। इस दौरान आपको घबराहट और बेचैनी महसूस हो सकती है।
View this post on Instagram
हाइपनिक जर्क के कारण
- हाइपनिक जर्क होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने से भी नींद में अचानक झटके लग सकते हैं। मैग्नीशियम होने से मसल रिलैक्स होती हैं, जिससे यह समस्या कम होते हैं।
- स्ट्रेस लेने से भी मांसपेशियां संकुचित होती हैं, जिससे नींद में झटके लग सकते हैं।
- सोने का पैटर्न ठीक नहीं होने या फिर सोने का समय बार-बार बदलने से भी यह समस्या हो सकती है।
- कई बार कैफीन का ज्यादा सेवन करने मांसपेशियां उत्तेजित होती हैं, जिससे यह समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - रात में ठीक से नींद न आने के पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं ये 5 गलतियां, जरूर करें बदलाव
हाइपनिक जर्क से बचने के तरीके
- हाइपनिक जर्क से बचने के लिए आपको मेडिटेशन और प्राणायाम करना चाहिए।
- हाइपनिक जर्क से बचने के लिए कैफीन का सेवन करने से बचें।
- इससे बचने के लिए आपको सोने से पहले एक्सरसाइज करने से बचने के साथ ही आयरन से भरपूर फूड्स लेने चाहिए।
- नींद में झटके से बचने के लिए आपको स्ट्रेस और एंग्जाइटी से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको हेल्दी डाइट लेने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम का सेवन करना चाहिए।