How Vegetable Oil Makes Us Fat: पिछले कुछ सालों में भारतीय घरों के खाने में वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल बढ़ गया है। सब्जी, दाल, पूड़ी और विभिन्न तरह के पकवान बनाने के लिए जहां पहले देसी घी का प्रयोग होता था, अब उसकी जगह वेजिटेबल ऑयल ने ले ली है। लोगों का ऐसा मानना है कि वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं और यह बीमारियों को भी दूर करता है। इसके साथ ही जो लोग वजन घटाने के बारे में सोचते हैं, वह भी अपना वेजिटेबल ऑयल में पकाते हैं, ताकि कैलोरी की संख्या कम की जा सके।
क्या आप भी यही सोचकर वेजिटेबल ऑयल में खाना पका रहे हैं कि वह आपके मोटापे को कम कर सकता है? अगर इस सवाल का जवाब हां, तो आप बिल्कुल गलत कर रहे हैं। दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि वेजिटेबल ऑयल का सेवन करने से मोटापा घटता नहीं, बल्कि बढ़ता है। आइए इस लेख में जानते हैं कैसे।
इसे भी पढें: सर्दियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है वेजिटेबल स्टू, झटपट बनाये ये रेसिपी
क्या वेजिटेबल ऑयल खाने से मोटापा बढ़ता है?- Does eating Vegetable Oil increase obesity?
डाइटिशियन पूजा के अनुसार, कुछ वेजिटेबल ऑयल (Vegetable Oil) को बनाना आसान होता है। जैसे की ऑलिव ऑयल। ऑलिव ऑयल को बनाने के जैतून को निचोड़ा जाता है और एक बार की प्रोसेसिंग में यह तेल तैयार हो जाता है। वहीं, कुछ तेलों को तैयार करना बहुत मुश्किल काम होता है। इसके लिए पहले उन्हें पेड़ों से तोड़कर इकट्ठा किया जाता, फिर सफाई और फिर प्रोसेसिंग का काम शुरू होता है। जिसकी वजह से उनमें ओमेगा-6 फैट लिनोलेइक एसिड की मात्रा ज्यादा हो जाती है। अगर इन तेलों का सेवन किया जाए, तो यह मोटापे का कारण बन सकती है।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में कितनी बार चाय पीनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बाजार में मिलने वाले ज्यादा वेजिटेबल ऑयल (Health Side Effects of Vegetable Oil) प्रोसेसिंग के कारण कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। जब हम ज्यादा कैलोरी वाले तेल में खाना पकाते हैं, तो यह वजन और मोटापा बढ़ाती है। साथ ही, वेजिटेबल ऑयल में बना हुआ खाना खाने से शरीर लिनोलिक एसिड फैट कोशिकाओं को फैट स्टोर करने वाले हार्मोन इंसुलिन के प्रति संवेदनशील बनाता है। यह एक सीमा तक ऊर्जा को फैट लॉस के बजाय फैट का स्टोरेज करने की तरफ मोड़ देता है, जिससे मोटापा और वजन दोनों के बढ़ने की समस्या हो सकती है। वेजिटेबल ऑयल में ओमेगा-6 पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी होता है, तो कई तरह की परेशानियों का कारण भी बन सकता है।
इसे भी पढ़ेंः इंडियन कुकिंग के लिए सही नहीं है एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए वजह
वेजिटेबल ऑयल खाने के नुकसान- health side effects of vegetable oil
डाइटिशियन के अनुसार, वेजिटेबल ऑयल खाने से सिर्फ मोटापा नहीं बल्कि कई बीमारियां का खतरा भी बढ़ता है। वेजिटेबल ऑयल का सेवन करने से नीचे बताई समस्याएं हो सकती हैं।
हार्ट प्रॉब्लम
कैंसर
डायबिटीज
इसे भी पढ़ेंः आयुर्वेद के अनुसार नट्स और सीड्स खाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी तरह का वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करना सेहत के लिहाज से नुकसानदायक होता है। इसलिए खाने में तेल-मसालों का इस्तेमाल नाप-तोल ही करें
Image Credit: Freepik.com