
Til Ka Tel For Hair Growth In Hindi: तिल का सेवन तो हम सभी करते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ तिल के बीज ही नहीं, बल्कि इनका तेल भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है? अन्य तेलों की तरह तिल के तेल का प्रयोग भी कुकिंग से लेकर, त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए भी किया जाता है। बालों की कई समस्याएं दूर करने के लिए तिल के तेल का काफी प्रयोग किया जाता है। क्योंकि तिल का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण, ओमेगा-3, विटामिन ई जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे यह डैंड्रफ साफ करने, बालों का झड़ना रोकने और उन्हें मॉइश्चराइज रखने में मदद करता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी तिल का तेल बहुत लाभकारी है। जिन लोगों की लंबाई बहुत कम है और उनके बाल जल्दी नहीं बढ़ते हैं, वे अगर बालों में तिल के तेल का नियमित और सही तरीके से प्रयोग करते हैं, उन्हें बालों के विकास में सुधार होगा और तेजी से बाल बढ़ना शुरू होंगे।
अब सवाल यह उठता है कि तिल के तेल से बाल कैसे बढ़ाए (til ka tel se baal kaise badhaye)? या बाल बढ़ाने के लिए तिल के तेल का प्रयोग कैसे करें? बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए तिल के तेल का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है, साथ ही इसे बालों में लगाना भी बहुत आसान हैं। आप तिल के तेल में कई अन्य सामग्रियों को मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं, इससे बालों की ग्रोथ में बहुत लाभ मिलेगा। इस लेख में हम आपको तिल के तेल से बाल बढ़ाने के 4 तरीके (til ke tel se baal badhane ka tarika) बता रहे हैं।
तिल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका- Ways To Use Til ka Tel For Hair Growth In Hindi
1. गर्म करके स्कैल्प में लगाएं
तिल के तेल को आंच पर गुनगुना गर्म कर लें। फिर से स्कैल्प में अच्छी तरह लगाकर मसाज करें। इसे रात भर के लिए छोड़ दें या सिर धोने से कम से कम 4 घंटे पहले लगाएं। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार जरूर करें। इससे बहुत लाभ मिलेगा। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों की ग्रोथ तेज होगी।
इसे भी पढें: जल्दी बाल बढ़ाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं करी पत्ता, मिलेंगे लंबे-मजबूत बाल
2. अन्य तेल के साथ मिलाकर लगाएं
आप नारियल, सरसों, बादाम या अन्य हेयर ऑयल में तिल का तेल मिक्स करके भी सप्ताह में 2-3 बार बालों में लगा सकते हैं। इससे बालों के रोम को बेहतर तरीके से पोषण मिलेगा और ग्रोथ में मदद मिलेगी।
3. करी पत्ता मिलाकर लगाएं
तिल के तेल में 8-10 करी पत्ता गर्म कर लें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, आप चाहें तो करी पत्ता का पाउडर भी तेल में मिला सकते हैं। इसे स्कैल्प से लेकर बालों में कम से कम 4 घंटों के लिए लगाकर छोड़ दें और उसके बाद धो लें। इससे बालों के विकास में बहुत लाभ मिलेगा।
इसे भी पढें: जल्दी बाल बढ़ाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं विटामिन ई कैप्सूल, मिलेंगे लंबे और घने बाल
4. मेथी के बीज मिलाकर लगाएं
1 चम्मच पानी में 7-8 घंटे भीगे बीज को पीसकर तिल के तेल में मिलाकर गर्म कर लें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और मालिश करें। 3-4 घंटे के लिए बालों में छोड़ दें उसके बाद धो लें।
इस तरह बालों में तिल के तेल का प्रयोग करके आपको बालों के विकास में काफी मदद मिल सकती है। लेकिन इसका नियमित प्रयोग जरूरी है।
All Image Source: Freepik