Doctor Verified

घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो इस तरह इस्तेमाल करें जायफल का तेल, जल्द मिलेगा आराम

एक जगह पर लंबे समय तक बैठकर काम करने से घुटनों में दर्द हो सकता है। आगे जानते हैं घुटनों के दर्द को दूर करने के जायफल का तेल का इस्तेमाल कैसे करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो इस तरह इस्तेमाल करें जायफल का तेल, जल्द मिलेगा आराम


How To Use Nutmeg Oil For Knee Pain: बढ़ती उम्र में अधिकतर लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, घुटनों के मूवमेंट में आई कमी और पौष्टिक आहार न लेने की वजह से घुटनों में दर्द हो सकता है। घुटनों के दर्द के लिए कई अन्य कारक भी जिम्मेदार होते हैं। लेकिन, कुछ पारंपरिक उपायों से आप बिना दवाओं के घुटनों के दर्द को दूर कर सकते हैं। जायफल का इस्तेमाल भारत के अधिकतर घरों में किया जाता है। यह दुकानों पर आसानी से उपलब्ध होता है। जायफल से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। क्या आपको यह मालूम है कि जायफल के तेल के इस्तेमाल से आप घुटनों के दर्द (Nutmeg Oil For Knee Pain) में आराम पा सकते हैं। इस घरेलू उपाय को सालों से उपयोग किया जा रहा है। आज इस लेख में वेदीक्योर हेल्तकेयर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर संजू सिंह से जानेंगे कि घुटनों के दर्द में जायफल का तेल किस तरह से फायेमंद होता है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। 

घुटनों के दर्द में जायफल के तेल के फायदे -  Nutmeg Oil Benefits For Knee Pain In Hindi 

एंटी-इंफ्लेमेटरी

घुटने के दर्द के लिए जायफल तेल का फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गठिया, टेंडिनाइटिस और जोड़ों की अन्य समस्याओं में आप जायफल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल के तेल में यूजेनॉल और मिरिस्टिसिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जो प्रो-इंफ्लेमेटरी होते हैं। इसे पुरानी सूजन में भी आराम मिलता है। 

nutmeg oil for knee pain

एनाल्जेसिक प्रभाव

जायफल के तेल में प्राकृतिक एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो इसे घुटने के दर्द को कम करने मददगार बनाते हैं। जायफल के तेल में पाए जाने वाले कंपाउंड यूजेनॉल और एलेमिसिन शामिल होते हैं, यह दर्द संकेतों को रोकते हैं और तंत्रिका संवेदनशीलता को कम करके दर्द निवारक की तरह कार्य करते हैं।

मांसपेशियों को आराम पहुंचाएं

मांसपेशियों में तनाव और जकड़न घुटने के दर्द को बढ़ा सकती है, खासकर ऐसे मामलों में जहां आसपास की मांसपेशियां अधिक काम करने लगती हैं या तनावग्रस्त हो जाती हैं। जायफल के तेल में मांसपेशियों को आराम पहुंचाया जा सकता है। साथ ही, मांसपेशियों के तनाव और अकड़ने को दूर करने में मदद मिलती है। 

घुटने के दर्द में जायफल के तेल का उपयोग कैसे करें - How To Use Nutmeg Oil For Knee Pain In Hindi 

  • इसके लिए आप करीब चार बड़े चम्मच नारियल का तेल लें। 
  • इसमें करीब एक जायफल को तोड़कर डाल दें। 
  • अब इस तेल को गैस में करीब 10 से 15 मिनट तक पका लें। 
  • इसके बाद गैस बंद कर दें। 
  • जब तेल गुनगुना हो जाए, तो इससे घुटनों की मसाज करें। 
  • इस तेल से घुटनों पर सर्कुलर मोशन में क्लॉक वाइस और एंटी-क्लॉक वाइस मसाज करें। 
  • इसके बाद तेल को घुटनों पर ही लगा रहने दें। 
  • अगर, रात में तेल लगा रहे हैं, तो इसे अगली सुबह गुनगुन पानी से साफ कर लें। 

इसे भी पढ़ें : रोज रात को सोते समय करें शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

इस उपाय से आपको कुछ ही दिनों में घुटनों के दर्द में आराम महसूस होने लगेगा। यदि, घुटनों का दर्द अधिक हैं और सूजन भी लंबे समय से बनी हुई है, तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। डॉक्टर घुटनों में दर्द के सही कारणों की पहचान कर इलाज शुरु करने की सलाह दे सकते हैं। 

Read Next

महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये आयुर्वेदिक फूड्स, जानें कैसे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version