Honey For Stretch Marks In Hindi: प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स की समस्या होना काफी सामान्य है। कई बार वजन बढ़ने या घटने के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। यह समस्या आमतौर पर शरीर की बनावट में बदलाव के कारण होती है। स्ट्रेच मार्क्स आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं और इन्हें हटाने काफी मुश्किल होता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ऑयल, लोशन और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी ये जिद्दी निशान कम नहीं होते हैं। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ दाग-धब्बों और स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा में कसाव लाने में मदद करते हैं। त्वचा की रंगत सुधारने में भी शहद काफी प्रभावी माना जाता है। इस लेख में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए शहद को इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं -
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए इस तरह करें शहद का इस्तेमाल - How To Use Honey For Stretch Marks In Hindi
शहद और गुलाब जल
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप शहद और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
शहद और एलोवेरा
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए शहद और एलोवेरा का मिश्रण काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आप बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में कम से कम 3-4 बार इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: Stretch Marks Treatment: कमर पर दिख रहे स्ट्रेच मार्क्स जल्दी हो सकते हैं कम, इस्तेमाल करें ये 5 तेल
शहद और नींबू
नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। वहीं, शहद त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं। इसके लिए आप बाउल में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने दें। 10 से 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
शहद और जैतून का तेल
जैतून का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन को पोषण देकर उसे मुलायम बनाता है। साथ ही, स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिला लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 2-4 मिनट तक मसाज करें। 10 मिनट बाद सादे पानी से वॉश कर लें। आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पुराने और जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में फायदेमंद है हल्दी, जानें इस्तेमाल का तरीका
स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए आप इन तरीकों से शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी या परेशानी हो, तो प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version