ग्लिसरीन में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, होंठ बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

How To Use Glycerin On Lips: सर्दियों में होंठों पर ग्लिसरीन में ये 4 चीजें मिलाकर आसानी से लगाई जा सकती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
ग्लिसरीन में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, होंठ बनेंगे मुलायम और खूबसूरत


How To Use Glycerin On Lips: सर्दी आते ही होंठ फटने की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स होंठो को नुकसान पहुंचाने के साथ कई बार होंठों के रंग को डार्क कर देते हैं। ऐसे में होंठों को पोषण देने और उन्हे मुलायम बनाने के लिए होंठो पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल किय जा सकता हैं। होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से होंठ नर्म बनते हैं और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता है। ग्लिसरीन होंठों कई समस्याओं को आसानी से दूर करती हैं। होंठों पर ग्लिसरीन को कई चीजों में मिलाकर आसानी से लगाया जा सकता हैं। ये चीजें होंठों पर लगाने से टैनिंग की समस्या भी दूर होती है। आइए जानते हैं होंठों पर ग्लिसरीन में मिलाकर क्या लगाना चाहिए और इसको फायदों के बारे में। 

मलाई

सर्दियों में मलाई होंठों की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती हैं। होंठों को मुलायम बनाने के लिए 1/2 चम्मच ग्लिसरीन में 1/4 चम्मच ग्लिसरीन को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को रात में सोने से पहले होंठों पर लगा लें। सुबह उठकर होंठों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से होंठों को पोषण मिलने के साथ होंठ नर्म भी बनेंगे।

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन की कई समस्याओं को दूर करता है। होंठों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच गुलाब जल को 1/2 चम्मच ग्लिसरीन में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को सोने से पहले या दिन में भी कभी भी लगा सकते हैं। ये होंठों को मुलायम बनाने के साथ उन्हें गुलाबी बनाने में भी मदद करता हैं।

LIPS

शहद

शहद होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको बनाने के लिए 1/2 चम्मच ग्लिसरीन में 1/2 चम्मच ग्लिसरीन को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को होंठों पर 5 मिनट तक लगा के रखें। उसके बाद होंठों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से होंठ मुलायम बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- Chikoo Benefits: सर्दियों में खाएं चीकू, शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

नींबू का रस

नींबू का रस होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको होंठों पर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होती हैं। होंठों पर नींबू का रस लगाने के लिए 1/2 चम्मच ग्लिसरीन में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को होंठों पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद होंठों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। आप इस मिश्रण को रात में सोने से पहले भी लगा सकते है।

ग्लिसरीन लगाने के फायदे

  • ग्लिसरीन होंठों पर लगाने से रूखापन ठीक होने के साथ डेड स्किन भी साफ होती है। 
  • होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से होंठ मुलायम और नर्म बनते हैं।
  • होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से टैनिंग की समस्या भी दूर होती हैं।
  • ग्लिसरीन होंठों पर जमी पपड़ी को भी हटाती है।
  • होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से फटे होंठों की समस्या भी दूर होती हैं।

ग्लिसरीन होंठों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको होंठों पर कोई समस्या हैं, तो होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से पहले डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

ड‍िलीवरी के बाद भी नहीं खोया आल‍िया भट्ट के चेहरे का ग्लो, जानें नई मां कैसे बढ़ा सकती हैं चेहरे की चमक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version