Expert

व्हाइटहेड्स मिटाने में मदद करेगा अंडे का सफेद हिस्सा (एग व्हाइट), जानें इस्तेमाल का तरीका

गंदगी की वजह से आपके चेहरे पर व्हाइटहेड्स हो सकते हैं, लेकिन आप अंडे के उपयोग से इस समस्या को दूर कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
व्हाइटहेड्स मिटाने में मदद करेगा अंडे का सफेद हिस्सा (एग व्हाइट), जानें इस्तेमाल का तरीका


बढ़ते प्रदूषण, गंदगी और पसीने की वजह से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं शुरु हो जाती हैं। त्वचा की समस्याएं सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती हैं। कई बार स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से बैक्टीरिया और डेड सेल्स की वजह से स्किन पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या होने लगती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे के सफेद भाग से आप त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही, व्हाइटहेड्स को भी दूर कर सकते हैं। स्किन स्पेशलिस्ट रिया वशिष्ट से जानते हैं त्वचा पर व्हाइटहेड्स क्यों होते हैं और इसे कैसे दूर किया जा सकता है। 

चेहरे पर व्हाइटहेड्स होने के कारण - Causes Of Whiteheads In Face In Hindi 

सीबम का अधिक बनना

चेहरे की त्वचा पर सीबम के अधिक बनने से त्वचा पर व्हाइटहेड्स हो सकते हैं। सीबम जब डेड सेल्स के साथ मिलता है और पोर्स में इकट्ठा होने लगता है, तो इस कारण से व्हाइटहैड्स बनने लगते हैं। हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस व आनुवांशिकी कारण इस समस्या की वजह हो सकते हैं। समय-समय पर त्वचा को एक्सफोलिएट कर आप सीबम के उत्पादन को कंट्रोल कर सकते हैं। 

egg whitening in face in hindi

डेड सेल्स का बनना

जब आपकी त्वचा पर डेड सेल्स बनने लगते हैं, तो इससे व्हाइटहेड्स की समस्या हो सकती है। त्वचा में गंदगी व रुखेपन की वजह से स्किन में डेड सेल्स बनने लगते हैं। जिसके चलते स्किन में व्हाइटहेड्स के साथ ही अन्य समस्याएं शुरु हो जाती हैं। 

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल परिवर्तन व्हाइटहेड्स के विकास को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं, खासकर किशोरों और महिलाओं में। हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण सीबम का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे त्वचा व्हाइटहेड्स के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। इसी तरह, पीरियड्स के दौरान हार्मोनल परिवर्तन व्हाइटहेड्स सहित ब्रेकआउट को ट्रिगर कर सकते हैं। गर्भावस्था और मेनोपॉज ऐसे अन्य समय हैं जब हार्मोनल असंतुलन त्वचा को प्रभावित कर सकता है। 

व्हाइटहेड्स को दूर करने के लिए एग व्हाइट का करें इस्तेमाल - How To Use Egg Whitening To Reduce Whiteheads In Hindi

एग व्हाइट का मास्क

  • इसे बनाने के लिए आपको एक अंडे का सफेद भाग और एक नींबू के रस की आवश्यकता होती है। 
  • इसे बनाने के लिए आप एक बाउल में अंडे का सफेद भाग और नींबू को मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद इसे फेंटें और झाग बना लें। 
  • चेहरे को किसी क्लींजर से साफ कर लें। 
  • इसके बाद किसी ब्रश की मदद से मास्क की एक लेयर व्हाइटहेड्स पर लगाएं। 
  • करीब 15 से 20 मिनट बाद जब ये सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़तें हुए मास्क को हटाएं। 
  • इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें : चेहरे को चमकाने के लिए लगाएं केले और शहद का फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

यह उपाय आपके स्किन को पोर्स को खोलने में सहायक होता है और स्किन की समस्याओं को दूर करता है। नींबू स्किन के कलर को हल्का करने का काम करती है। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है। 

Read Next

मॉनसून में डायबिटीज के मरीज अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें 5 टिप्स

Disclaimer