चेहरे के गड्ढे मिटाने के लिए लगाएं ये 5 फेस मास्क, दूर हो जाएगी समस्या और बढ़ेगी खूबसूरती

Open Pores ke Liye Face Masks: चेहरे पर गड्ढे होने की वजह से खूबसूरती खराब हो सकती है। चेहरे के गड्ढे भरने के लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे के गड्ढे मिटाने के लिए लगाएं ये 5 फेस मास्क, दूर हो जाएगी समस्या और बढ़ेगी खूबसूरती


Face Masks for Open Pores in Hindi: साफ और बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है। हर युवा लड़की और लड़का, बेदाग त्वचा की चाहत रखते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कोई मुंहासों से तो कोई दाग-धब्बों से परेशान हैं। इसके अलावा, कुछ लोग चेहरे पर ओपन पोर्स (गड्ढे) की समस्या का सामना भी कर रहे हैं। इससे चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है और त्वचा खराब होने लगती है। इससे त्वचा रूखी और बेजान भी नजर आ सकती है। ओपन पोर्स की वजह से चेहरे पर ब्लैकहेड्स और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में ओपन पोर्स की समस्या को ठीक करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके चेहरे पर ओपन पोर्स हैं तो आप इन फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

multani-mitti-for-acne-inside3

1. मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क

चेहरे के गड्ढे यानी ओपन पोर्स मिटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल या दूध मिलाएं। अब इसका बारीक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 15-20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर नॉर्मल पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें। अगर आप रोजाना मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाएंगे, तो इससे चेहरे के गड्ढों को भरने में आसानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर सप्ताह में कितनी बार मुल्तानी मिट्टी लगाई जा सकती है? जानिए एक्सपर्ट से

2. टमाटर फेस मास्क

चेहरे के गड्ढे भरने के लिए आप टमाटर का फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर का पल्प, चेहरे के गड्ढे भरने में असरदार हो सकता है। इसके लिए आप टमाटर का पल्प निकालें। अब इसमें थोड़ा-सा शहद मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। टमाटर चेहरे से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आपको टमाटर का फेस मास्क लगाने से परहेज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर: ड्राई स्किन वालों के लिए किसका फेस पैक होता है ज्यादा असरदार? एक्सपर्ट से जानें

3. एलोवेरा फेस मास्क

एलोवेरा सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा त्वचा से जुड़ी समस्याओं को मिटाने में मदद करता है। एलोवेरा ओपन पोर्स की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। अगर आपके चेहरे पर भी गड्ढे हैं तो आप एलोवेरा फेस मास्क लगा सकते हैं। एलोवेरा फेस मास्क लगाने से चेहरे के गड्ढे आसानी से भर जाते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

papaya-face-mask-inside

4. पपीता फेस मास्क

चेहरे के गड्ढे भरने के लिए आप पपीता फेस मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पपीता सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है, यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। चेहरे के गड्ढे भरने के लिए आप पपीता को मैश करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप पका हुआ पपीता लें। इसे अच्छी तरह मैश कर लें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना पपीता फेस मास्क लगाने से ओपन पोर्स की समस्या काफी कम हो सकती है।

5. बेसन और हल्दी फेस मास्क

ओपन पोर्स की समस्या चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकती है। ऐसे में आप बेसन और हल्दी फेस मास्क लगा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन और हल्दी को एक साथ लें। इसमें दही मिक्स करें और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। आप रोजाना इस फेस मास्क को लगा सकते हैं। इससे चेहरे के गड्ढों को मिटाने में मदद मिल सकती है।
चेहरे के गड्ढे मिटाने के लिए आप एलोवेरा, पपीता, बेसन, टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क लगा सकते हैं। आपको इनमें से जिस फेस मास्क से एलर्जी हो, उसे लगाने से बचें। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस मास्क का चयन कर सकते हैं।

Images Source: Freepik

Read Next

पुरुषों की त्वचा के लिए जरूरी है कोलेजन, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version