Doctor Verified

Skin Care Diaries: व्हाइटहेड्स होने पर आर्या पांडे ने अपनाया बेसन का ये नुस्खा, कुछ दिनों में दूर हो गई समस्या

How to Remove Whiteheads: व्हाइटहेड्स हटाने के लिए आप बेसन अप्लाई कर सकते हैं। आर्या ने भी माथे के व्हाइटहेड्स हटाने के लिए बेसन से घर में तैयार किया गया पेस्ट इस्तेमाल किया।
  • SHARE
  • FOLLOW
Skin Care Diaries: व्हाइटहेड्स होने पर आर्या पांडे ने अपनाया बेसन का ये नुस्खा, कुछ दिनों में दूर हो गई समस्या

चेहरे पर व्हाइटहेड्स होना एक सामान्य समस्या है, जिससे कई लोग जूझते हैं। त्वचा पर व्हाइटहेड्स छोटे सफेद दाने जैसे दिखाई देते हैं, जो सामान्य तौर पर नाक, ठुड्डी और माथे पर नजर आते हैं। व्हाइटहेड्स तब बनते हैं जब त्वचा के रोमछिद्र तेल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी से बंद हो जाते हैं। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जिनकी त्वचा ऑयली होती है। व्हाइटहेड्स दिखने में छोटे और हल्के होते हैं, लेकिन समय के साथ ये बढ़कर चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। सही देखभाल न करने पर यह एक्ने में भी बदल सकते हैं। हालांकि, इसे घरेलू उपायों और सही स्किनकेयर रूटीन के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है।

नोएडा में रहने वालीं आर्या पांडे भी घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। दरअसल, आर्या के माथे पर व्हाइटहेड्स हो गए थे, जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगी थीं। ऐसे में आर्या ने व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे को अपनाया और इससे उन्हें काफी फर्क देखने को मिला। आपको बता दें कि ओन्लीमायहेल्थ ने 'Skin Care Diaries' स्पेशल सीरीज शुरू की है। इस सीरीज में हम आपको दादी-नानी के नुस्खों, लेखकों और पाठकों द्वारा ट्राई किए गए रेमेडीज के बारे में भी बताते रहेंगे। आज इस सीरीज में हम आपको आर्या ने व्हाइटहेड्स से कैसे छुटकारा पाया, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा से जानेंगे कि आखिर व्हाइटहेड्स की समस्या क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सके।

आर्या पांडे को थी व्हाइटहेड्स की समस्या

आर्या को कुछ समय से व्हाइटहेड्स की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, खासकर उनके माथे पर व्हाइटहेड्स ज्यादा होते थे। आर्या ने कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग किया, लेकिन किसी से भी उन्हें अच्छा रिजल्ट नहीं मिला। तभी उन्होंने अपनी मां के बताए हुए घरेलू उपाय को आजमाने का सोचा, जिसमें बेसन, दूध और हल्दी का इस्तेमाल होता है। आर्या ने पाया कि इस नुस्खे ने न केवल उनके व्हाइटहेड्स को कम किया, बल्कि उनकी त्वचा को भी नेचुरली निखारा है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के सफेद दाने मिटाने के लिए रीता मिश्रा ने लिया लेजर ट्रीटमेंट, जानें कितने सेशन में ठीक हुई उनकी समस्या

बेसन, दूध और हल्दी के त्वचा के लिए फायदे

आर्या द्वारा इस्तेमाल किए गए इस घरेलू नुस्खे के सभी तत्व त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।

  • बेसन एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने, रोमछिद्रों को साफ करने और एक्स्ट्रा तेल को सोखने में मदद करता है। नियमित उपयोग से यह व्हाइटहेड्स और अन्य एक्ने की समस्याओं को रोकता है।
  • दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के लिए लाभदायक है और नई सेल्स को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फैट त्वचा को सॉफ्ट बनाते हैं।
  • हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट होते है। यह मुंहासों को कम करने, त्वचा की सूजन को शांत करने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: गर्दन से मस्सा हटाने के लिए श्रेष्ठा मिश्रा ने लिया लेजर ट्रीटमेंट, जानें कितनी कारगर है यह प्रक्रिया

whiteheads

बेसन से व्हाइटहेड्स कैसे हटाएं?

  • 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दूध और चुटकीभर हल्दी को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, खासकर उन जगहों पर जहां व्हाइटहेड्स होते हैं।
  • इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें।
  • सूखने के बाद हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए इसे हटाएं और ताजे पानी से चेहरा धो लें।
  • चेहरा पोंछने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।

आर्या ने इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कुछ हफ्तों में व्हाइटहेड्स में काफी कमी देखी।

whiteheads1

व्हाइटहेड्स के कारण

डॉ. रश्मि शर्मा के अनुसार, व्हाइटहेड्स तब बनते हैं जब रोमछिद्रों में सीबम (त्वचा का प्राकृतिक तेल), डेड स्किन सेल्स और बैक्टीरिया भर जाते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं-

  • ऑयली त्वचा वाले लोगों को व्हाइटहेड्स की समस्या अधिक होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि त्वचा पर ज्यादा तेल रोमछिद्रों को बंद कर सकता है।
  • अगर डेड स्किन सेल्स को नियमित रूप से हटाया न जाए, तो इसके कारण भी व्हाइटहेड्स की समस्या हो जाती है।
  • हार्मोनल असंतुलन, युवावस्था, गर्भावस्था या मासिक धर्म के दौरान ऑयल ज्यादा निकलता है, जिससे व्हाइटहेड्स हो सकते हैं।
  • ऑयली और हैवी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करने से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं, जिससे व्हाइटहेड्स की समस्या बढ़ सकती है।
  • ऑयली और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन, कम पानी पीना और त्वचा की सही देखभाल न करने से व्हाइटहेड्स की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म्स के बाल कम करने के लिए दीपा दुबे ने लिया लेजर ट्रीटमेंट, जानें कितना कारगर होता है यह ऑप्शन?

व्हाइटहेड्स से बचाव के तरीके

  • अपनी त्वचा को दिन में दो बार हल्के क्लींजर से साफ करें ताकि एक्स्ट्रा तेल और गंदगी हट जाए।
  • नियमित एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स हटती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन से त्वचा को नुकसान हो सकता है।
  • ऑइल-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • त्वचा को बार-बार छूने से बचें।

निष्कर्ष

व्हाइटहेड्स एक आम समस्या है, लेकिन सही प्राकृतिक नुस्खों और स्किनकेयर के साथ इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आर्या पांडे का बेसन, दूध और हल्दी का नुस्खा और त्वचा विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा के सुझाव से आप व्हाइटहेड्स की समस्या को कम कर सकते हैं। 

 

Read Next

सफर के दौरान अपनाएं ये 5 उपाय, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

Disclaimer