Dry Dates Benefits For Constipation: खराब लाइफस्टाइल, नियमित बाहर का खाना, एक्सरसाइज की कमी और देर से सोना आदि कारणों से कब्ज की समस्या हो सकती हैं। कई बार कब्ज की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति न, तो ठीक से कुछ खा पाता है और न ही कही बाहर जा पता है। कब्ज रहने से कई बीमारियां लगने का खतरा भी रहता हैं। कई लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाईयां, चूर्ण आदि का सेवन करने लगते हैं। ये दवाईयां और चूर्ण कुछ समय के लिए, तो कब्ज से राहत देते हैं। लेकिन लगातार इनका सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में कब्ज को दूर करने के लिए छुहारे का सेवन किया जा सकता हैं। छुहारा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर आदि होता हैं। इसको खाने से कब्ज दूर होने के साथ ये मल को सॉफ्ट करने में भी मदद करेगा। छुहारे के सेवन से पेट साफ होने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कब्ज दूर करने के लिए छुहारे का सेवन किन तरीकों से करें।
पानी में भिगोकर
कब्ज को दूर करने के लिए 3 से 4 छुहारे को पानी में रात भर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इन छुहारे का सेवन करें। ऐसा नियमित करने से कब्ज दूर होने के साथ मांसपेशियां भी मजबूत होगी। छुहारे खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता हैं। ये शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।
दूध में भिगोकर
कब्ज को दूर करने के लिए छुहारे को दूध में भिगोकर भी आसानी से खाया जा सकता है। इस तरह छुहारे खाने से शरीर का दर्द दूर होने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। दूध में भिगोकर छुहारा खाने के लिए 1 कप दूध में 4 से 5 छुहारों को रात भर के लिए दूध में भिगो दें। सुबह उठकर ब्रेकफास्ट के साथ इनका सेवन करें। ऐसा करने से कब्ज दूर होने के साथ पेट को साफ करने में भी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर निखार लाने के लिए लगाएं कच्चे दूध से बना स्क्रब, जानें बनाने का तरीका
दूध में उबालकर
जी हां, खजूर को दूध में उबालकर भी आसानी से खाया जा सकता है। ऐसा करने के लिए एक गिलास दूध को गैस पर हल्का गर्म होने रखें। उसमें छुहारे को डालकर कुछ देर के लिए उबालें। जब दूध आधा रह जाएं, तो इसे गुनगुना होने पर छुहारा खाएं और दूध को भी पिएं। ऐसा करने से सुबह उठकर पेट साफ होगा और पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।
खाली पेट खाएं
कब्ज को दूर करने के लिए छुहारे को खाली पेट सेवन करें। ऐसा करने से कब्ज दूर होगी और शरीर भी हेल्दी रहेगा। छुहारे को रात भर के लिए दूध या पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह खाली पेट इन छुहारे का सेवन करें। ऐसा नियमित करने से शरीर स्वस्थ रहेगा।
कब्ज दूर करने के लिए इन तरीकों से छुहारे का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version