डार्क सर्कल हटाने के लिए इस तरह करें दही का प्रयोग, मिलेगा फायदा

Curd For Dark Circles In Hindi: अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो रोज दही लगाएं। इससे आपको नैचुरली डार्क सर्कल कम करने में मदद मिलेगी।

 

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 28, 2023 08:00 IST
डार्क सर्कल हटाने के लिए इस तरह करें दही का प्रयोग, मिलेगा फायदा

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Curd For Dark Circles In Hindi: आंखों के नीचे काले घेरे होना, इन दिनों बहुत आम समस्या बन गई है। आजकल हर तीसरे व्यक्ति की आंखों के नीचे डार्क सर्कल देखने को मिलते हैं। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह कुछ मामलों में शरीर में पोषण की कमी और कमजोरी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, हम देखते हैं कि आजकल लोग पूरा दिन मोबाइल या लैटपॉट की स्क्रीन से चिपके रहते हैं। वे देर रात तक मोबाइल में लगे रहे हैं और जागते हैं। इसकी वजह से लोगों को रात में नींद ने आने की समस्या होती है। बहुत से लोगों को नींद तो आ जाती है, लेकिन नींद के दौरान उनकी बार-बार आंखें खुलती रहती हैं। नींद की कमी आंखों के लिए नीचे काले घेरों के लिए जिम्मेदार सबसे मुख्य कारणों में से एक है।

डार्क सर्कल को कम करने के लिए यह सलाह दी जाती है, कि आप स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। साथ ही रात में देर रात तक न जागें और कम से 7-8 घंटे की एक अच्छी नींद जरूर लें। इसके साथ अगर आप आंखों के नीचे अगर दही लगाएं, तो इससे भी काले घेरों से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। दही में लैक्टिक एसिड और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो त्वचा की रंगत में सुधार करते हैं। रोज आंखों के नीचे दही लगाने से आपको बहुत लाभ मिल सकती है। इस लेख में हम आपको डार्क सर्कल कम करने के लिए दही लगाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

दही से डार्क सर्कल कैसे कम करें- How To Use Curd To Reduce Dark Circle In Hindi

1.  दही और हल्दी का पेस्ट लगाएं

एक बाउल में एक चम्मच दही और समान मात्रा में हल्दी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और इस मिश्रण को आंखों के नीचे अप्लाई करें। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें। ऐसा रोज रात में सोने से पहले करें।

इसे भी पढें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं मलाई, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

2. सीधे तौर पर लगाएं

एक चम्मच दही लें। इसे आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। इसे 10-15 मिनट के लिए आंखों नीचे लगाकर छोड़ दें, फिर धो लें। ऐसा रोज करने से बहुत लाभ मिलेगा।

इसे भी पढें: दाग-धब्बे हटाने के लिए चेहरे पर इस तरह लगाएं मलाई, त्वचा में आएगा नैचुरल ग्लो

3. दही और एलोवेरा लगाएं

दही की तरह, एलोवेरा भी डार्क सर्कल कम करने के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है। इसके लिए आपको एक बाउल एक-एक चम्मच और एलोवेरा डालकर मिक्सर कर लेना है। इसे काले घेरों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें।

All Image Source: Freepik

Disclaimer