Expert

कंधे की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये योगाभ्यास, जानें करने का तरीका

Yoga For Tight Shoulder: कंधे की अकड़न को दूर करने के लिए आप योगाभ्यास कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस योगासन के बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
कंधे की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये योगाभ्यास, जानें करने का तरीका


Yoga For Tight Shoulder: कोरोना के बाद से लोगों की जीवनशैली में कई तरह के बदलाव आए हैं। आज के समय में अधिक ऑफिस वर्क फ्रॉम होम को अपना चुके हैं। ऐसे में लोगों की लाइफस्टाइल भी बदल गई है। घर पर काम करते हुए लोगों घंटों गलत पोजीशन या पोश्चर में बैठे रहते हैं। गलत पोश्चर में घंटों बैठने की वजह से लोगों को गर्दन और कंधों पर दर्द (neck and shoulder pain) होने लगता है। आज के समय में अधिकतर लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर और एक्सपर्ट बताते हैं कि व्यक्ति को कंधों की समस्या (Tight Shoulder Problem) से बचने के लिए कुछ घंटों के अंतराल में छोटे-छोटे ब्रेक अवश्य लेने चाहिए। इससे कंधों और गर्दन पर होने वाली अकड़न से बचाया जा सकता है। अगर आपको गलत पोश्चर में बैठने की वजह कंधों में अकड़न हो गई है तो इसके लिए आप नियमित रूप से योगाभ्यास करें। योगा एक्सपर्ट  ने इस कंधों की अकड़न को दूर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक योगा क्रिया को शेयर किया है। योगा एक्सपर्ट बताती हैं कि इस क्रिया के नियमित अभ्यास से कंधे की अकड़न (Yoga to reduce shoulder pain) व अन्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

कंधे की अकड़न को दूर करने के लिए योगासन - How To Treat Tight Shoulder With Yoga In Hindi 

कंधे की अकड़न को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से योगाभ्यास कर सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो दिन में मात्र 30 घंटा योगा करने से आप कई बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं। अगर आप सभी योगाभ्यास को 30 मिनट में पूरा नहीं कर पा रहे हों तो ऐसे में आप दिन के अनुसार योगासनों को बांट सकते हैं। आगे जानते हैं कंधे की अंकड़न को दूर करने के लिए योग (चिकन विंग्स और मालासन) करने से आपको क्या फायदे मिलते हैं। 

yoga for tight shoulder

योगा एक्सपर्ट जूही कपूर के अनुसार इस योग तकनीक में चिकन विंग्स और मालासन को एक साथ करना होता है। इससे आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। आगे जानते हैं इनके बारे में। 

  • इस योगासन से फ्रोजन शोल्डर की समस्या में आराम मिलता है। जिन लोगों को डायबिटीज होती है उनको फ्रोजन शोल्डर की समस्या देखने को मिलती हैं। इस समस्या को आप एक्सरसाइज के द्वारा ही दूर कर सकते हैं। नियमित अभ्यास से कंधे की अकड़न को दूर किया जा सकता है। 
  • कंधे के दर्द को दूर करने के लिए आप इस योगाभ्यास को बेहद ही सरल तरीके से कर सकते हैं। हल्के-हल्के इस योगाभ्यास को करने से आपके कंधे का मूवमेंट ठीक होता है।
  • गर्दन में दर्द की समस्या में आराम पाने के लिए आप इस योग क्रिया को नियमित रूप से कर सकते हैं। 
  • सर्वाइकल पेन की समस्या में इस योगासन से आपको आराम मिलता है। एक्सपर्ट के अनुसार इस योग से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या को भी दूर किया जा सकता है। 

किस तरह करें योगाभ्यास

  • इस योगा को करने के लिए आप मालासन की मुद्रा में बैठें। 
  • इसके बाद हाथों को पैरों के अंदर दबाकर (चिकन विंग्स) करीब 15 सेकंड तक रखें।
  • इसके बाद पैरों को 15 सेकंड तक हिलाते रहे। 
  • इस आसन को नियमित रूप से करने से फायदा मिलता है। 
  • बेहतर लाभ के लिए इस योगासन को योगा एक्सपर्ट की देखरेख में करें। 

इसे भी पढ़ें : फ्रोजन शोल्डर (कंधे में अकड़न) की समस्या क्यों होती है? जानें कारण और छुटकारा पाने के 5 उपाय

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@theyoginiworld)

कंधे में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से योगाभ्यास कर सकते हैं। इस योग क्रिया को आप सुबह व शाम 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं। यदि, कंधे में दर्द अधिक हो तो योगा एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। ज्यादा तीव्र और गति से इस योगाभ्यास को न करें।  

Read Next

थायराइड की समस्या से राहत पाने के लिए रोज 5 मिनट करें ये योगासन, जानें करने का तरीका

Disclaimer