Breathing Asanas To Reduce Stress In Hindi: भारत में ऋषि मुनियों द्वारा सदियों से योगाभ्यास किए जा रहे हैं। योग हमारे शरीर की एनर्जी को बैलेंस करने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करके आपको कई तरह के रोगों से बचाने में भी सहायक होते हैं। लेकिन, समय के साथ योग का अभ्यास कम किया जाने लगा। लेकिन, इसके प्रभाव सदियों से व्यक्ति के शरीर में एक ही तरह के होते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि योग क्रियाओं से आज के समय में होने वाले तनाव, स्ट्रेस, चिंता और अवसाद (Stress and Depression) को आसानी से दूर किया जा सकता है। इससे आप चीजों पर फोकस कर पाते हैं और आपके कार्य बेहतर तरीके से हो पाते हैं। इस लेख में इंस्टाग्राम के योगा एक्सपर्ट्स सुनिल सिंह से जानते हैं कि तनाव को दूर करने के लिए किस तरह का श्वास योगाभ्यास किया जा (Breathing Asanas To Reduce Stress In Hindi) सकता है। साथ ही, इन योगाभ्यास के क्या फायदे होते हैं?
तनाव को दूर करने में फायदेमंद है ये योगाभ्यास - Breathing Asanas To Reduce Stress In Hindi
सांसो से जुड़े योगाभ्यास करने से आपके मस्तिष्क को आराम मिलता है। आगे जानते हैं इसके कुछ फायदे।
टॉप स्टोरीज़
- ब्रिदिंग योग से शरीर में ऑक्सीजन का संतुलन बनता है, जिससे थकान और अवसाद जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
- इस तरह के योगाभ्यास से ब्रेन में ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है, जिससे तनाव में कमी आती है और ब्रेन की थकान दूर होती है।
- इन योग क्रियाओं से आप किसी भी काम को फोकस होकर कर पाते हैं।
- इस योगाभ्यास से आपको बेहतर तरीके से नींद आती है।
- सांस से जुड़े योगाभ्यास हृदय गति को संतुलित करते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है।
तनाव को कम करने के लिए किस तरह को योग अभ्यास - How To Perform Yoga For Stress In Hindi
- इसमें आपको सबसे पहले सुखासन में बैठना होता है।
- इसके बाद आप ज्ञान मुद्रा को लगाएं।
- अब आंखों को बंद करते हुए सांस को बाहर छोड़ना है।
- इसके बाद फेफेड़ों में आधी सांस भरे और रुककर दोबारा सांस लेते हुए फेफेड़ों में पूर्ण रूप से हवा भरें।
- इसके बाद हवा को मुंह से बाहर निकालें।
- तनाव होने पर आप इस योगाभ्यास को 3 से 5 मिनट तक कर सकते हैं।
- नियमित रूप से इस अभ्यास से आपको तनाव में दो से तीन दिनों में ही फर्क नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस में रहते हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 मिनरल्स, मेंटल हेल्थ को बनाते हैं बेहतर
View this post on Instagram
Breathing Asanas To Reduce Stress In Hindi: इसके अलावा, आप अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम और नाड़ी शोधन प्राणायाम कर सकते हैं। इससे तनाव को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आपको योगाभ्यास करने में परेशानी होती है तो ऐसे में आप किसी ट्रेनर की देखरेख में योग क्रियाएं करें।