क्या दौड़ने के बाद आपके पैर की पिंडलियों में रहता है दर्द? इन उपायों से करें ठीक

कई बार दौड़ने के बाद आपको पैर की पिंडलियों में दर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या दौड़ने के बाद आपके पैर की पिंडलियों में रहता है दर्द? इन उपायों से करें ठीक


कई बार तेज दौड़ने या चलने के बाद आपके पैरों की पिंडलियों में दर्द हो सकता है। दर्द के कारण कई बार चलने या सोने के दौरान भी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको अपने दैनिक कार्य करने में भी दिकक्तें आ सकती है। कई बार थोड़ा भी खिंचाव आने पर मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। अचानक से उठने पर भी दर्द तेज हो सकता है। ऐसे कई कारणों से हो सकता है जैसे आपने दौड़ शुरू करने से पहले वार्मअप नहीं किया हो या आपके पैरों में पहले से दर्द की परेशानी हो। इसके अलावा आपने सही जूते नहीं पहने होंगे या फिर सही तरीके से एक्सरसाइज नहीं कर रहे होंगे। इन सब कारणों से आपकी पिंडलियों में दर्द हो सकता है। हालांकि यह चोट बहुत आम होती है और एथलीट को ये दर्द आसानी से हो सकता है लेकिन मांसपेशियों में दर्द और बहुत अधिक हो, तो इस समस्या को इग्नोर न करें वरना इससे परेशानी और बढ़ सकती है। इसके बारे में विस्तार से इस लेख में जानते हैं और कैसे आप घरेलू उपाय की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं। 

पिंडलियों में दर्द के लक्षण

1. हल्की सूजन

2. दर्द वाली जगह पर लालिमा 

3. चोट और ऐंठन

4. अपने पैर के सहारे खड़े होने में परेशानी

Calf-pain

Image Credit- Freepik

पिंडलियों के दर्द को ठीक करने के उपाय

1. अगर आपने दौड़ की शुरूआत की है, तो आपको थोड़ा बहुत दर्द हो सकता है। इसके लिए आपको अच्छे से आराम करने की जरूरत होती है। लेकिन अगर ये समस्या आपके साथ बार-बार हो रही है, तो आपको दौड़ने से पहले ये सुनिश्चित करना चाहिए कि आपने ठीक से वार्मअप किया है या नहीं। साथ ही अपने शरीर को हाइड्रेट रखें क्योंकि डिहाईड्रेशन के कारण चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। मासंपेशियों में दर्द होने पर आईस पैक का इस्तेमाल करें या तेल मालिश भी कर सकते हैं। 

2. इसके अलावा दर्द को इग्नोर करने के लिए आप अपने फॉर्म पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दरअसल कई एथलीट धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करते हैं ताकि शरीर दौड़ने के लिए तैयार हो जाए और चोट लगने की संभावना न हो। कई बार हम अगर पहली बार में ही तेज दौड़ने लगते हैं, तो इसे चोट लगने की अधिक समस्या होती है। इससे जकड़न और ऐंठन भी हो सकती है। 

3. इसके अलावा अगर आपकी पिंडलियों में पहले से ही दर्द हो, तो आपको किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहिए और अपने ट्रेनर की सलाह के बाद ही एक्सरसाइज शुरू करें। असावधानी के कारण गैस्ट्रोकनेमियस मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाने की अधिक संभावना रखते हैं। इसके अलावा घुटनों में दर्द बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- पिंडलियों के दर्द से हैं परेशान तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

पिंडलियों के दर्द के घरेलू उपाय

1. पैर की पिंडलियों को चोट से बचाने के लिए आप सही सुरक्षा गेयर चुन सकते हैं। जैसे सही जूते और स्पोर्ट्स वेयर पहनने ताकि आप आराम से अपनी दौड़ पूरी कर सकें। 

2. दर्द या चोट लगने पर तुरंत रूक जाएं और आराम करें। इससे दर्द को जल्दी ठीक किया जा सकता है। अगर आप किसी तरह से इस चीज को ओवर स्ट्रेच करते हैं, तो दर्द असहनीय हो सकता है। 

3. जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि सूजन और दर्द को कम करने के लिए आप मांसपेशियों में आइसिंग कर सकते हैं। 

4. सूजन और दर्द को कम करने के लिए आप अपने पैर को सोते समय कुछ देर के लिए ऊपर की ओर रखकर भी आराम कर सकते हैं।

Calf-pain 

Image Credit- Freepik

पिंडलियों को आराम देने के लिए एक्सरसाइज 

1. सिंगल लेग स्क्वाट

2. पिंडलियों को उठाना

3. पिंडलियों में खिंचाव लाना

4. छलांग लगाना 

इसके अलावा अधिक दर्द या सूजन होने पर आपको बिना किसी देरी के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वरना ये समस्या और बढ़ सकती है और आपका चलना भी मुश्किल हो सकता है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

दिमाग काम नहीं कर रहा? ब्रेन को तुरंत एक्टिव करेगा हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी (हाथ की मसाज) का ये खास तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version