50 की उम्र के बाद लोग अक्सर अलग-अलग बीमारियों के खतरे मे रहते हैं। कुछ लोग अपने आपको बढ़ती उम्र के साथ फिट रखने के लिए अलग-अलग तरह से फिट रहने की कोशिश भी करते हैं। कई लोग सुबह टलहने से अपने आपको स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं तो कोई सुबह उठकर एक्सरसाइज और योगा से। लेकिन ज्यादातर लोग जो 50 से ज्यादा उम्र के होते हैं उन्हें आपने देखा होगा कि वो ज्यादातर घर पर ही रहना पंसद करते हैं और एक्सरसाइज से दूरी बना लेते हैं।
अपनी सेहत का ख्याल रखने की कोई एक उम्र नहीं होती, आप कभी भी किसी भी उम्र में अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। वहीं, बात करें अगर सेहत का ख्याल रखने की तो इसके लिए सबसे बेहतरीन तरीका है कि हम हमेशा एक्सरसाइज के साथ जुड़े रहें तभी हम लंबे समय तक स्वस्थ भी रह सकते हैं साथ ही हम अपने आपको कई बीमारियों के खतरे से भी दूर रख सकते हैं। एक्सरासइज करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है साथ ही आपकी मसल्स भी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करने से आप मानसिक रुप से भी स्वस्थ रह सकते हैं और आपका तनाव भी कम होता है।
एक बार जब आप 50 की उम्र में आ जाते हैं तो आपके लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी हो जाती है। इससे आप अपने आपको लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं और आपकी बॉडी भी हमेशा एक्टिव रहती है। तो अगर आप भी अपने आपको हमेशा फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। हम आपको यहां बताते हैं कि आप कैसे अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं 50 की उम्र के बाद या आप किन एक्सरसाइज की मदद से अपने आपको फिट रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पंगा के बाद अब #Thalaivi, जानें कैसे अपनी फिटनेस और डाइट को मेंटेन रखकर हर लुक में ढल जाती हैं कंगना
हाथों को मजबूत बनाएं
बढ़ती उम्र के साथ आपके हाथों की मजबूत कम होने लगती है। आप अपने हाथों से किसी भी ज्यादा भारी चीज को उठाने में परेशान हो सकते हैं। अगर आप 50 के आसपास या उससे ऊपर हैं तो आपको मजबूती के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए आप कलाई की एक्सरसाइज कर सकते हैं या फिर आप स्पंज बॉल का इस्तेमाल कर अपने हाथों को मजबूत रख सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
हिप मोबिलिटी वर्कआउट
कई लोग होते हैं जिनको थोड़ी सी देर बैठने के बाद ही कमर और कूल्हों में दर्द होना शुरू हो जाता है जिसकी वजह से न तो वो ज्यादा देर तक बैठे रह सकते हैं और उन्हें चलने में भी काफी परेशानी होती हैं। इससे बचने के लिए आप स्क्वट्स और योगासन कर सकते हैं जो आपके हिप की मूवमेंट को बेहतर बनाने के साथ ही आपको फिट रखेगा।
इसे भी पढ़ें: जानें आपकी एक साइड की बॉडी क्यों है दूसरी साइड से कमजोर और इसको फिट करने के तरीके
ध्यान लगाएं
ध्यान यानी मेडिटेशन हर उम्र के शख्स के लिए एक बेहतर विकल्प है अपने आपको तनाव से दूर रखने के लिए और अपने आपको हमेशा ताजा और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए। 50 की उम्र के आसपास वाले लोगों के लिए भी ध्यान लगाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ध्यान लगाने से आपको अनुभव होगा कि आपका तनाव कम हो रहा है और आपको मन ताजा महसूस कर रहा है।
Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi