हिप की सर्जरी के बाद सोने में होती है परेशानी, तो डॉक्टर से जानें लेटने का सही तरीका

हिप सर्जरी होने के बाद अगर आप सही तरह से सो नहीं पा रहे हैं, तो डॉक्टर के बताए इन तरीकों को ट्राई कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हिप की सर्जरी के बाद सोने में होती है परेशानी, तो डॉक्टर से जानें लेटने का सही तरीका


How To Sleep Comfortably After Hip Surgery: हिप सर्जरी कूल्हे के जोड़ में हुए किसी भी तरह के नुकसान या घाव के कारण हुए डैमेज हिस्से को हटाकर उसमें नकली जोड़ लगाने की एक प्रक्रिया है। इस सर्जरी के दौरान ऑपरेशन के समय सर्जन कूल्हे के जोड़ से डैमेज हिस्से को हटा देते हैं और नकली जोड़ लगाते हैं। हिप सर्जरी कूल्हे में होने वाले दर्द को दूर करने, या अन्य कारणों के लिए करवाई जा सकती है। लेकिन हिप्स की सर्जरी होने के बाद मरीज को कई तरह की सावधानी बरतनी जरूरी है। हिप सर्जरी के बाद रात को सोते समय मरीजों को सबसे ज्यादा असुविधा होती है। आर्थोपेडिक सर्जन अभिजीत तायड़े ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके हिप्स सर्जरी के बाद सोने में होने वाली असुविधा को कम करने के लिए कुछ टिप्स शेयर किये हैं। 

हिप सर्जरी के बाद सोने का सही तरीका - How To Sleep After Hip Surgery in Hindi 

1. पेट के बल सोने से बचें

हिप्स की सर्जरी के बाद पेट के बल सोने से बचने की कोशिश करें। यह स्थिति आपके हिप्स के जोड़ पर दबाव डाल सकती है और जल्द ठीक होने में रुकावट बन सकती है। 

2. सोने के लिए सख्त गद्दे का इस्तेमाल करें

सोने के लिए एक सख्त गद्दा या बिस्तर का इस्तेमाल करें। हिप सर्जरी के बाद आपके कूल्हों को बेहतर सपोर्ट मिलेगा और सोने में असुविधा भी कम होगी। सख्त गद्दा सोते समय आपके हिप्स पर ज्यादा दबाव पड़ने से रोक सकता है। 

3. सोते समय करवटें बदलना न भूलें

सोते समय करवटें बदलते रहें, क्योंकि सर्जरी वाली जगह पर किसी भी तरह का दबाव या परेशानी पड़ना आपकी स्थिति को बिगाड़ सकता है। इसलिए जरुरत के अनुसार अपने सोने की स्थिति को बदलते रहें। 

4. अपने पैरों को क्रॉस करके न सोएं 

हिप सर्जरी के बाद सोते समय अपने पैरों को क्रोस करने से बचने की कोशिश करें। पैरों को क्रॉस करने से कूल्हे के जोड़ पर दबाव पड़ सकता है, जो आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कूल्हे में गठिया (Hip Arthritis) क्यों होता है? जानें इसके कारण और इलाज

5. घुटनों के बीच तकिये का उपयोग करें

कूल्हे की सर्जरी के बाद सोते समय अपने दोनों घुटनों के बीच तकिया रखना आपके लिए एक आरामदायक पॉजिशन हो सकती है। इस तरह सोने से आपके हिप्स पर कम दबाव पड़ता है। इसलिए आप एक मजबूत और आरामदायक तकिया चुनें। 

6. पैर के नीचे तकिया लगाने से बचें

अपने दोनों पैरों के नीचे तकिया लगाकर सोने से बचें, क्योंकि इस स्थिति में सोने से आपके हिप्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जो सोते समय आपके लिए असुविधा का कारण हो सकता है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Abhijit Tayade (@dr.abhijit_ortho)

7. पैर या पंजों को मोड़ने से बचें

हिप्स की सर्जरी के बाद अपने पैरों या पैरों की उंगलियों को मोड़ने से बचने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपके कूल्हे के जोड़ पर अनावश्यक तनाव को रोकने में मदद मिल सकती है। 

हिप्स की सर्जरी के बाद किसी भी नए रूटीन को फॉलो करने या पुराने में बदलाव करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूरी लें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

आप भी करते हैं इन 4 फूड्स कॉम्बिनेशन का सेवन, तो हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या

Disclaimer