
Apple Cider Vinegar Shampoo: वजन घटाने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने तक, सेब का सिरका पीने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी की बजाए, सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर) पीकर करते हैं। इससे पाचन को दुरुस्त करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसका सिर्फ सेवन ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नहीं होता है। बल्कि त्वचा और बालों पर सेब का सिरका लगाने से उनसे जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। आपने अक्सर देखा होगा, कि कुछ लोग सेब के सिरके का प्रयोग बालों में शैंपू की तरह भी करते हैं। क्योंकि यह बालों के लिए एक नैचुरल क्लींजर के रूप में काम करता है। यह स्कैल्प पर जमा गंदगी, हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस का सफाया करता है। डैंड्रफ का सफाया करने के लिए भी यह एक रामबाण उपाय है।
सेब के सिरके की मदद से आप बाजार में मौजूद हानिकारक शैंपू का प्रयोग किए बिना ही, बालों की साफ-सफाई का ध्यान रख सकते हैं। अब सवाल यह उठता है, कि बाल धोन के लिए शैंपू की तरह सेब के सिरके का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? यह सवाल लोगों द्वारा अक्सर पूछा भी जाता है। अगर आप भी बालों की स्कैल्प और बालों की डीप क्लींजिंग के लिए एक नैचुरल शैंपू ढूंढ रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको सेब के सिरके को शैंपू की तरह प्रयोग करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
सेब के सिरके से शैंपू कैसे करें- How To Shampoo With Apple Cider Vinegar In Hindi
अपने किचन में रखी कुछ सामग्रियों के साथ सेब के सिरके को मिलाकर, आप एक नैचुरल हेयर क्लींजर बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों की आवश्यकता है....
- सेब का सिरका- 1 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
- जैतून का तेल- 1 चम्मच
- पानी- 4-5 चम्मच
सेब के सिरके से हेयर क्लींजर बनाने का तरीका- How To Make Apple Cider Vinegar Hair Cleanser
इसके लिए आपको एक बाउल लेनाहै। उसमें आपको सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है। सभी सामग्रियों को तब तक फेंटें, जब तक कि एक स्मूद पेस्ट तैयार न हो जाए। बस आपका नैचुरल हेयर क्लींजर तैयार है।
सेब के सिरके से बाल कैसे धोएं- How To Wash Hair With Apple Cider Vinegar In Hindi
सबसे पहले आपको उंगलियों की मदद से क्लींजर को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाना है। उसके बाद बालों में भी अच्छी तरह फैला लें। जब बालों में अच्छा तरह पेस्ट लग जाए, तो आपको 10 मिनट के लिए इसे छोड़ देना है। अंत में आपको सादे पानी से बालों को धो लेना है। आप देखेंगे कि बालों में जमा गंदगी साफ हो चुकी है।
इसे भी पढें: एलोवेरा और आंवला जूस से बालों को बनाएं मजबूत और शाइनी
सेब के सिरके से बने इस हेयर क्लींजर के बाद आपको बिल्कुल भी शैंपू करने की जरूरत महसूस नहीं होती है। लेकिन ध्यान रखें , कि सप्ताह में 1 बार से ज्यादा इसका प्रयोग न करें। इसके अधिक प्रयोग से बालों को नुकसान भी पहुंच सकता है। सप्ताह में 1 बार इसका प्रयोग पर्याप्त है।
All Image Source: Freepik