हाल ही में आपने ये खबर सुनी होगी कि नेपाल में हैजा फैलने के कारण गोल-गप्पे पर बैन लगा दिया है। आपको बता दें कि मानसून सीजन में स्टॉल पर खाने से दूषित खाना या पानी आपके शरीर में जा सकता है और लिवर को बीमार बना सकता है। मानसून सीजन के दौरान कई बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं, जिनमें से एक है लिवर की समस्या। लिवर इन्फेक्शन का खतरा मानसून सीजन में बढ़ जाता है। हेपेटाइटिस ए या हेपेटाइटिस ई के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। इस लेख में हम लिवर इन्फेक्शन से बचने के उपायों पर बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
लिवर बीमार होने पर आपको उल्टी, जी मिचलाना, भूख न लगना, थकान आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। लिवर की हर बीमारी गंभीर नहीं होती। कई समस्याओं में समय के साथ लक्षण कम हो जाते हैं। डाइट और हेल्दी रूटीन का ध्यान रखकर आप लिवर को दोबारा हेल्दी बना सकते हैं। चलिए जानते हैं मानसून सीजन में कुछ काम के टिप्स जो आपको बीमार होने से बचा सकते हैं-
मानसून सीजन में लिवर इन्फेक्शन से बचने के लिए क्या करें? (How to Prevent Liver Illness During Monsoon)
1. मानसून सीजन में आपको बाहर मिलने वाले जूस या ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। दूषित पानी या बर्फ के कारण आपको संक्रमण हो सकता है।
2. आपको मासून सीजन में इस बात का खास ख्याल रखना है कि कुछ भी खाने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
3. खुले में बिक रही सब्जी और फलों से मानसून सीजन में दूरी बनाकर रखें। इनका सेवन करने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह से वॉश कर लें।
4. मानसून सीजन में आपको स्ट्रीट पर मिलने वाली तली-भुनी चीजों से भी दूरी बनानी चाहिए।
5. कच्ची सब्जी या फल खाते समय विशेष सावधानी बरतें।
6. मानसून सीजन में पुराना मीट या फिश खाना अवॉइड करें।
7. अगर आप कहीं बाहर पानी पीते हैं या कटे फलों का सेवन करते हैं, तो मानसून सीजन में इस आदत को तुरंत छोड़ दें।
8. मानसून सीजन में पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें, सब्जी में कीड़े के कारण इन्फेक्शन फैल सकता है।
9. आपको खास ख्याल रखना है कि बारिश के दिनों में पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने से बचें।
इसे भी पढ़ें- मानसून में खुले में बिकने वाले स्ट्रीट फूड्स दे सकते हैं ये 5 बीमारियां, जानें इनके लक्षण और बचाव के टिप्स
मानसून में शरीर को रखें हाइड्रेट रखें
मानसून सीजन में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। पानी का सेवन करने से आप इन्फेक्शन और बीमारियों से बच सकते हैं। पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद दूषित तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा आपको ग्रीन टी का सेवन भी करना चाहिए। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा मौजूद होती है, जिससे इन्फेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
मानसून सीजन में इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी हेल्थ को बिगड़ने से बचा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version